फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   lady arrested with weapons

स्पेशल सेल ने हथियारों की खेप के साथ महिला समेत तीन को किया गिरफ्तार

Sat, 25 Mar 2017 12:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 25 Mar 2017 12:10 PM IST
विज्ञापन
lady arrested with weapons
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
हथियारों की खेप के साथ मेरठ की महिला समेत तीन लोगों को दिल्ली के स्पेशल सेल ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से दो कारबाइन, दो रिवाल्वर व 26 पिस्टल बरामद हुए हैं। ज्यादातर हथियारों पर मेड इन इटली, मेड इन जापान और मेड इन यूएसए लिखा था।  
विज्ञापन

स्पेशल सेल डीसीपी प्रमोद कुमार कुशवाहा ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी थी कि मध्य प्रदेश से हथियार वेस्ट यूपी, दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई हो रहे हैं। इंस्पेक्टर सतेंद्र मोहन की विशेष टीम को शुक्रवार सूचना मिली थी कि एक महिला अपने दो साथियों के साथ जीटीबी अस्पताल चौक, दिलशान गार्डन में अवैध हथियारों की खेप लेकर आएगी।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर लिसाड़ी गेट निवासी मिस्कीन उर्फ भूरी (30), मुजफ्फरनगर निवासी जाबिर और जिला बड़वानी (मप्र) निवासी बालू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि वह अवैध हथियार मध्य प्रदेश निवासी प्यारेलाल उर्फ सिकंदर से खरीदते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरठ आनी थी हथियारों की खेप
पुलिस के मुताबिक यह खेप मेरठ आनी थी। आरोपियों ने बताया कि लिसाड़ी गेट, मेरठ निवासी जहीरूद्दीन, जुल्फिकार उर्फ गुड्डू, और हाफिजोफ को सप्लाई करते थे। दो पिस्टल, दो रिवाल्वर, दो कारबाइन, सात पिस्टल जहीरुद्दीन व जुल्फिकार को और 17 पिस्टल हाफिज को देनी थीं। मिस्कीन व जाबिर पहले भी अवैध हथियारों की सप्लाई कर चुके हैं।

पति संग धंधे में जुड़ी मिस्कीन
मिस्कीन की शादी 13 साल पहले लिसाड़ी गेट में हुई थी। पांच साल पहले उसके पति की बीमारी के चलते मौत हो गई। जिसके बाद मिस्कीन की मुलाकात सलीम निवासी सहारनपुर से हुई। सलीम का अपराधियों के साथ उठना बैठना था। मिस्कीन और सलीम की शादी हो गई। मिस्कीन व सलीम लिसाड़ी गेट में ही रहते थे। हत्या के मामले में सलीम जेल चला गया और मिस्कीन अपराध से जुड़ गई।


डेढ़ साल से करती थी सप्लाई
पुलिस के मुताबिक मिस्कीन डेढ़ साल से मध्य प्रदेश से अवैध हथियार लाकर मेरठ, सहारनपुर समेत कई जिलों में सप्लाई करती थी। कई बार तो महिला अकेली मध्य प्रदेश से हथियार लेकर आई है। महिला की चेकिंग नहीं होती थी, जिसका फायदा तस्कर उठाते थे। अब तक कहां-कहां हथियार सप्लाई किए, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed