{"_id":"5862adfc4f1c1b8840eeccc4","slug":"kinnar-hatya","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नर की हत्या में एक आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश में जुटी पुलिस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किन्नर की हत्या में एक आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Updated Wed, 28 Dec 2016 12:24 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किन्नर की हत्या के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बोला कि गिरफ्तारी के बाद उसको हत्या में नामजद किया गया है। हालांकि पुलिस का दावा है कि चश्मदीद घायलों की शिकायत पर उसको गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
जिला जेल में कुख्यात सलमान गाजी से मुलाकात करके लौट रहे किन्नर शमशाद उर्फ सोनाली की सोमवार शाम यूनिवर्सिटी रोड स्थित साकेत में गोली मारकर में हत्या कर दी थी। किन्नर के साथ सलमान के दोस्त राशिद, शादाब, आमिश और ड्राइवर सामी भी थे। बदमाशों की एक गोली राशिद के सीने में और शादाब के पैर में लगी थी। राशिद की शिकायत पर फईक, सारिक, छोटा, भूरा और नईम के खिलाफ सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोतवाली पुलिस ने सोमवार देर रात मोहसिन निवासी कोतवाली को पकड़कर सिविल लाइन पुलिस को सौंप दिया। मोहसिन नामजद सारिक का रिश्तेदार बताया गया है। सिविल लाइन पुलिस ने मंगलवार को मोहसिन को भी नामजद किया। इंस्पेक्टर सिविल लाइन विजय कुमार का कहना है कि मोहसिन इस वारदात में शामिल होना बताया है। चश्मदीद घायलों ने उसकी पहचान कर ली है। पुलिस अभी नामजद फरार आरोपियों को तलाश में लगी है।
विज्ञापन