{"_id":"592b53b64f1c1bf114bdb1eb","slug":"kidnapped-gangrape-arrested-one","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को अगवा कर गैंगरेप, एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी को अगवा कर गैंगरेप, एक गिरफ्तार
amar ujala meerut
Updated Mon, 29 May 2017 04:18 AM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : Demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भावनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय किशोरी को अगवा कर गैंगरेप का मामला सामने आया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
शनिवार को 17 वर्षीय किशोरी अपनी मां के साथ खेत में गई थी। किशोरी की मां दूसरे खेत में चारा काट रही थी। आरोप है कि चेहरे पर कपड़ा बांधे दो युवक वहां पहुंचे और किशोरी की कनपटी पर तमंचा तान दिया। जिसके बाद दोनों युवकों ने किशोरी को धमकी दी कि यदि शोर मचाया तो गोली मार देंगे। आरोप है कि दोनों युवक किशोरी को ईख के खेत में ले गए। जहां युवकों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उसके साथ गैंगरेप किया। इस दौरान किशोरी ने आरोपी युवकों से हाथापाई भी की।
विज्ञापन
इस बीच किशोरी की मां वहां पहुंची तो आरोपी उसके साथ मारपीट कर भाग गए। रविवार को परिजन किशोरी को लेकर भावनपुर थाने पहुंचे। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए महिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ भावनपुर विनोद कुमार का कहना है कि एक आरोपी फिरोज को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन