फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   kamre me faasi

कमरे में जाकर लगाई फांसी, महिला ने बीमार बेटी को धमकाया था

Tue, 11 Oct 2016 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Tue, 11 Oct 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
kamre me faasi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सैनिक विहार में एक महिला कांस्टेबल ने रविवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। बताया गया कि महिला के पति ने उसे डांट दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

सदर बाजार थाने में तैनात महिला कांस्टेबल हेमवती पुष्पा (39) पति नरेंद्र कुमार और तीन बच्चों संग कंकरखेड़ा के सैनिक विहार में रहती थी। नरेंद्र पीएसी रुड़की रोड स्थित छठी वाहिनी में सिपाही है। पुलिस के मुताबिक हेमवती की बेटी सोनिया (12) बीमार रहती है। जिसको हेमवती ने रविवार शाम धमका दिया था। ड्यूटी से लौटे नरेंद्र ने रात 11 बजे बीमार सोनिया को धमकाने पर पत्नी हेमवती को डांट दिया था। इस पर हेमवती अपने कमरे में चली गई और नरेंद्र तीनाें बच्चों के साथ दूसरे कमरे में जाकर सो गया। सुबह करीब चार बजे नरेंद्र की आंख खुली तो वह हेमवती के कमरे में पहुंचा। वहां हेमवती का शव पंखे पर लटका हुआ था। नरेंद्र ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


पहले से तनाव में थी हेमवती
ससुर गजे सिंह ने बताया कि 2003 में बुलंदशहर निवासी हेमवती की नरेंद्र के साथ शादी हुई थी। उनके तीन बच्चे सोनिया (12), सुमित और रोहित हैं। परिजनों ने बताया कि सुमित के अलावा बेटी सोनिया बीमार रहने के साथ ही मानसिक रूप से कमजोर भी है। जिसको लेकर हेमवती काफी तनाव में रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed