फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   kaccha baniyan dakati

कच्छा बनियान गैंग ने डाली मसूरी गांव में डकैती

Mon, 30 May 2016 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 30 May 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
kaccha baniyan dakati
इंचौली के मंसूरी ग्राम में डकैती - फोटो : अमर उजाला
 मसूरी गांव में कच्छा बनियानधारी गैंग ने शनिवार आधी रात डकैती को अंजाम दे डाला। छत के रास्ते कूदे बदमाशों ने परिजनों को गन प्वाइंट पर लेते हुए बंधक बना लिया। बदमाश ज्वैलरी और नगदी लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची इंचौली पुलिस ने मामले की जानकारी ली। बता दें कि पुलिस अफसरों ने शनिवार को ही अंतर्राज्यीय कच्छा बनियान गैंग का भंडाफोड़ कर चार बदमाश गिरफ्तार किए थे।
विज्ञापन

इंचौली थाना क्षेत्र के मसूरी गांव में तिराहे पर स्थित घर में नूर मोहम्मद पुत्र फहीमुद्दीन परिवार के साथ रहता है। नूर की घर के आगे ही वेल्डिंग की दुकान है। उसने बताया कि शनिवार रात करीब दस बजे घर के सभी सदस्य सो गए थे।
विज्ञापन

रात करीब एक बजे करीब आधा दर्जन बदमाश घर के बराबर में खाली पड़े प्लाट से होकर जीने के रास्ते से घर में घुस आए। बदमाशों ने बाहरी कमरे में सो रहे छोटे पुत्र दानिश (20) और दूसरे कमरे में नदीम को गन प्वाइंट पर बंधक बनाकर सेफ में रखी ज्वैलरी व कुछ नगदी निकाल ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद बदमाशों ने आंगन में सो रही  नूर की मां कदीरन, पत्नी सायरा बेगम, पुत्री शमा और सबीना को कब्जे में ले लिया। हथियारों के बल पर उनके कान, नाक से कुंडल व नथली उतरवा ली। परिजनों के अनुसार बदमाश करीब 40 हजार रुपये और दो लाख रुपये के जेवर लूटकर जिस रास्ते से आए थे, उसी रास्ते से फरार हो गए।

चार थे कच्छे बनियान में
परिजनों के अनुसार बदमाश करीब 50 मिनट तक लूटपाट करते रहे। शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देते रहे। सभी बदमाश नंगे पैर थे। इनमें कुछ ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था तो चार बदमाशों ने केवल कच्छा बनियान ही पहन रखे थे। लूटपाट को जल्दी अंजाम देने के लिए सभी एक-दूसरे से गाली देकर बात कर रहे थे।

‘बुआ चुप हो जा’
नूर मोहम्मद ने बताया कि उसकी मां कदीरन को गांव वाले बुआ कहते हैं। बदमाश जब आंगन में पहुंचे थे तो मां ने शोर मचा दिया था। जिस पर एक बदमाश ने चिल्लाते हुए कहा था कि ‘अरी बुआ चुप हो जा शोर मत मचा’।  पीड़ित की मानें तो डकैती की इस वारदात में गांव का कोई न कोई युवक शामिल है।


कंट्रोल रूम से नहीं मिली मदद
बदमाशों के जाने के बाद पीड़ितों ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए। नूर मोहम्मद के अनुसार कंट्रोल रूम पर दस से ज्यादा कॉल की गई, लेकिन रिसीव नहीं की गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने सीधे इंचौली थाने जाकर घटना की सूचना दी। तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed