फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   just try school bus hijeck in meerut

स्कूल बस हाईजैक करने की कोशिश

Sat, 24 Oct 2015 02:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ Updated Sat, 24 Oct 2015 02:26 AM IST
विज्ञापन
 just try school bus hijeck in meerut
हाईवे पर हथियारों से लैस बदमाशों ने शुक्रवार दोपहर छात्र छात्राओं से भरी स्कूल बस को हाईजैक करने की कोशिश की। बदमाश बस में अंदर घुसते कि ड्राइवर स्थिति को भांप गया।
विज्ञापन


ड्राइवर बस दौड़ाकर सीधे थाने ले गया। वारदात की जानकारी पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लगा।

कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र के जिटौली फ्लाईओवर के पास कृष्णा पब्लिक स्कूल है। शुक्रवार दोपहर एक बजे बस ड्राइवर यशपाल सिंह निवासी शिव लोक पुरी स्कूल की छुट्टी के बाद छात्र छात्राओं को छोड़ने जा रहा था। तभी खिर्वा चौराहे के पास दो बाइक पर सवार हथियारों से लैस पांच बदमाशों ने बस को रुकवा लिया।
विज्ञापन

बदमाशों ने बस ड्राइवर की तरफ तमंचा लहराते इशारा किया कि चुपचाप जहां बोला जाए चलो। इतना कहते ही ड्राइवर समझ गया और उसने बस दौड़ा दी।

बस में सवार छात्र छात्राएं घबरा गए और उन्होंने शोर मचा दिया। ड्राइवर बस को सीधा कंकरखेड़ा थाने लेकर पहुंच गया। ड्राइवर ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस तत्काल खिर्वा चौराहे की तरफ ड्राइवर को साथ लेकर पहुंची, लेकिन तब तक बदमाश वहां से जा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वारदात की जानकारी पर स्कूल प्रशासन और अभिभावकों में खलबली मच गई। इससे पहले थाने पर अभिभावकों की भीड़ लगती कि पुलिस ने ड्राइवर को सभी छात्र छात्राओं को उनके घर छोड़ने का कहा।

क्या था उनका मकसद?
बस का हाईजैक करने के पीछे बदमाशों का क्या मकसद था। इसका पता लगाना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। बस में छात्राओं की संख्या ज्यादा था। लोगों में चर्चा है कि आरोपियों ने किसी छात्रा को अगवा करने के इरादे से बस तो नहीं रुकवाई थी। इस वारदात की जानकारी पर छात्र छात्राओं के अभिभावकों में दहशत का माहौल है।

दूसरी कहानी बता रही पुलिस?
इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा एसके राणा ने बताया कि कुछ छात्रों ने बस की सीट फाड़ दी। जिसकी शिकायत ड्राइवर ने स्कूल मैनेजमेंट से की थी। जिस कारण छात्रों ने परिचित लोगों को बुलाकर ड्राइवर को धमकाने के लिए ही बुलाया होगा। हालांकि इस बात से छात्र और ड्राइवर इनकार कर रहा है।

मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर गई थी। ड्राइवर या स्कूल प्रशासन की तरफ से कोई लिखित में शिकायत नहीं आई है। हालांकि पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल करने में जुटी है। एसके राणा, इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा


मामला बेहद गंभीर है। बस को हाईजेक करने वाले बदमाशों का स्कूल से कोई लेनादेना नहीं है। शनिवार को बच्चों से मामले की जानकारी ली जाएगी। उसके बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। जेके शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी, कृष्णा पब्लिक स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed