{"_id":"5de92cf08ebc3e54ac7bc910","slug":"jija-sexually-assaulted-six-year-old-girl-in-a-village-of-baghpat-district","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"#KabTakNirbhaya: जीजा ने साली के साथ किया दुष्कर्म, पत्नी को पीटकर घर से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
#KabTakNirbhaya: जीजा ने साली के साथ किया दुष्कर्म, पत्नी को पीटकर घर से निकाला
Fri, 06 Dec 2019 01:35 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 06 Dec 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
बागपत में छपरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में जीजा ने अपनी 16 साल की साली से दुष्कर्म किया। जब उसकी पत्नी को पता चला तो उसे बच्चों सहित मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला ने अपने मायके पहुंचकर इसकी जानकारी दी। वह पिता के साथ छपरौली थाने पहुंची। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता ने सीओ कार्यालय बड़ौत पहुंचकर भी शिकायत की है।
विज्ञापन
गाजियाबाद के एक गांव की महिला की कुछ वर्ष पूर्व छपरौली थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक से शादी हुई थी। अब उसके चार बच्चे हैं। उसका पति नशा करता है। पत्नी मना करती है तो उसके साथ मारपीट की जाती है। इसी दौरान उसकी 16 वर्षीय बहन जब उसके पास आई तो जीजा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसकी पत्नी को इसकी जानकारी मिली तो उसने विरोध किया। इस पर उसे बच्चों सहित मारपीट कर घर से भगा दिया। उसने अपने मायके पहुंचकर इसकी जानकारी दी। महिला अपने पिता के साथ छपरौली थाने पहुंची, और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: तस्वीरें: कठघरे में आरोपी को देखते ही मां की गोद में दुबक गई मासूम, दरिंदे ने की थी हैवानियत
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को पीड़ित सीओ कार्यालय बड़ौत पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। सीओ रामानंद कुशवाहा ने कहा कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/