फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   jakir coloney me

जाकिर कॉलोनी में वेल्डिंग ठेकेदार की हत्या

Sun, 05 Jun 2016 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 05 Jun 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
jakir coloney me
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 लिसाड़ी गेट क्षेत्र के जाकिर कॉलोनी में शनिवार सुबह वेल्डिंग ठेकेदार की लाश उसी की चारपाई पर मिली। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर सीओ कोतवाली भी मौके पर पहुंचे। पहले परिजनों ने मौत होने की बात कही, लेकिन बाद में वहां पहुंचे रिश्तेदारों ने गले पर निशान बताकर हत्या की आशंका जताई। रिश्तेदारों ने कसेरूबक्सर निवासी एक कारपेंटर पर शक जताया है। पुलिस की जांच में मामला अवैध संबंधों के विरोध से जुड़ा हुआ सामने आया है, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

मूलरूप से हस्तिनापुर क्षेत्र के नंगला सैफपुर गांव निवासी फकरूद्दीन (50) पुत्र अख्तर अली का परिवार 25 साल से लिसाड़ी गेट क्षेत्र के जाकिर कॉलोनी में रह रहा है। फकरूद्दीन वेल्डिंग ठेकेदार था। शुक्रवार रात वह अपने कमरे में सोया हुआ था।
विज्ञापन

उसका छोटा बेटा शहजाद, अपनी बहन और मां के साथ नीचे वाले कमरे में सोया था। शनिवार सुबह शहजाद पिता को कमरे में चाय देने गया तो आवाज लगाने के बाद भी वह नहीं बोला। बेटे ने पिता को हिलाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने पड़ोस से डॉक्टर को बुलाया तो उसने भी मौत की पुष्टि कर दी। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन इसे स्वाभाविक मौत पर बता रहे थे। मौके पर पहुंचे मृतक के भांजे शाहिद ने हत्या होने का शक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर सीओ कोतवाली रणविजय सिंह, एसओ लिसाड़ी गेट रवेंद्र यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। मृतक के भांजे ने तहरीर दी है कि फकरूद्दीन के घर पर उसके दोस्त कसेरूबक्सर निवासी कारपेंटर सिराजु का आना जाना था। फकरूद्दीन भी अपने दोस्त के घर आने का विरोध करता था। वह अपने बीस हजार रुपये उधार बताता था। एसओ लिसाड़ीगेट रवेंद्र यादव का कहना है कि पीएम रिपोर्ट में दम घुटने की बात सामने आई है। रिश्तेदारों ने अवैध संबंधों का विरोध होने पर हत्या होने की बात कही है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed