फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   jaani me sangharsh

जानीकलां में नाली की सफाई को लेकर संघर्ष

Sat, 14 Jan 2017 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 14 Jan 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
jaani me sangharsh
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
गांव जानी कलां में शुक्रवार को दो पक्षों में नाली साफ करने को लेकर संघर्ष हो गया। इसमें दोनों ओर से लाठी-डंडे चले। वहीं, दोनों पक्षों की महिलाओं ने छतों से पथराव किया। जिसमें दोनों पक्षों के एक करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को लाठियां फटकार कर दौड़ाया। उधर, देर शाम सात महिलाओं का शांतिभंग में चालान कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के ग्यारह लोगों को भी हिरासत में लिया है। हालांकि किसी भी पक्ष ने घटना की तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

गांव जानी कलां में पूर्वाह्न में नवाजिश और नीजारात पक्ष के बीच खड़ंजे की नाली साफ करने को लेकर कहासुनी हो हुई। इसमें दोनों पक्ष के लोग लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे पर टूट पडे़। इसी बीच दोनों पक्षों की महिलाओं ने छतों पर चढ़कर एक-दूसरे पर पथराव कर दिया। घटना की जानकारी पाकर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के सामने भी महिलाओं ने पथराव जारी रखा। जिसके चलते पुलिस काफी देर तक एक तरफ खड़ी रही। अतिरिक्त पुलिस बल के आने पर झगड़ रहे लोगों पर लाठी फटकार कर भगाया। इसके बाद करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया। उन्हें छुड़ाने के लिए महिलाओं ने पुलिस से हाथापाई भी की। इस दौरान युवक पुलिस से छूटकर भाग निकले। इस पर सीओ सरधना सीपी सिंह ने पीएसी और महिला पुलिस बुला ली। इसके बाद पुलिस ने सात महिलाओं को हिरासत में लिया। उनका देर शाम शांतिभंग में चालान कर दिया। सीओ सरधना सीपी सिंह के अनुसार घटना को लेकर दोनों पक्षों के ग्यारह व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। हालांकि किसी भी पक्ष ने घटना की तहरीर नहीं दी है। पुलिस अपनी तरफ से दोनों पक्षों के खिलाफ कानूूनी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


पुलिस भी काफी देर बाद गली में घुस सकी
जानी कलां गांव में दो पक्षों के नाली की सफाई के विवाद में हुए पथराव के चलते गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल के आसपास की तमाम गलियों में पत्थर जमा हो गए। पुलिस भी पथराव के चलते काफी देर बाद गलियों में घुस सकी। पथराव करीब दो घंटे तक चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन घायलों को अस्पताल पहुंचाया
घटना में करीब एक दर्जन लोग घायल हुए। पुलिस ने मौके से तीन घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, पुलिस के डर से मौके से फरार हुए अन्य घायल छिपकर उपचार करा रहे हैं। पुलिस ने एक पक्ष से रुखसार, सोनी और दूसरे पक्ष से रिहाना, उदा, रेेशमा, इकबालजहां, रुखसार का चालान किया है। वहीं, एक पक्ष से हैदरअली, शाहरूख, निजारत, नवेद, टीपू और अनीस तथा दूसरे पक्ष से नवाजिश, आदिल, फरमान, गुलजार और तहजीन को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed