फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ISI agent in Meerut

किसने दी थी मेरठ सिटी स्टेशन को उड़ाने की धमकी?

Mon, 18 Jan 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 18 Jan 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
ISI agent in Meerut
यह शरारती युवक हर बार रेलवे स्टेशनों पर धमाके की धमकी देकर मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर लेता है। खास बात यह है कि दो मामलों में उसने एक ही नंबर का प्रयोग किया, लेकिन लचर खुफिया तंत्र उसे ढूंढ तक नहीं पाया। सिटी स्टेशन पर ब्लास्ट की सूचना देने वाले इस सिरफिरे ने बीते साल भी इसी नंबर से कानपुर सेंट्रल स्टेशन को उड़ाने की धमकी दी थी, लेकिन हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन


विगत 15 जनवरी की दोपहर 3:15 बजे एसओ जीआरपी अशोक कुमार के सरकारी नंबर पर एक अज्ञात युवक ने कॉल कर सनसनी फैला दी थी। धमकी दी थी कि प्लेटफार्म नंबर दो पर शाम ठीक चार बजे बम फटेगा। रोक सको तो रोक लो। इस धमकी से ऐसा हड़कंप मचा था कि जीआरपी, आरपीएफ और सिविल पुलिस द्वारा कई घंटे प्लेटफार्म नंबर दो के अलावा सभी प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग, पार्सल, कैंटीन आदि का चप्पा-चप्पा छान मारा गया, लेकिन कोई भी विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला। बम की सूचना झूठी पाई गई थी।
विज्ञापन


रविवार को एसओ जीआरपी ने बताया कि इसी फोन नंबर से इस सिरफिरे ने गत वर्ष 19 दिसंबर को कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर भी कॉल करते हुए स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। फोन करने वाले युवक के खिलाफ दोनों जीआरपी थानों ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ब्लास्ट की झूठी सूचना के बाद से उक्त मोबाइल फोन स्विच ऑफ आ रहा है। युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धमकी के पीछे मकसद क्या
सीआरपीएफ कैंप पर हुए हमले के बाद मेरठ में रेलवे स्टेशन, डाकघर और भीड़भाड़ वाले इलाकों के अलावा  पुलिस के अफसरों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। जिसके बाद एसएसपी ऑफिस और आवास पर बाकायदा मोर्चा तक बना लिया गया था। इसके बाद समय-समय पर कभी फोन कॉल तो पत्र के माध्यम से सरकारी उपक्रमों को बम से उड़ाने की धमकी कई बार मिली। लेकिन पुलिस और खुफिया तंत्र इसकी तह तक नहीं पहुंच पाया। हापुड़ रोड स्थित एक हॉस्पिटल में बम होने की सूचना पर हॉस्पिटल आनन-फानन में खाली कराया गया था।


करीब दो घंटे तक हापुड़ रोड बंद कर हॉस्पिटल सर्च करने के बाद कुछ हाथ नहीं लगा था। इसी तरह रेलवे रोड चौराहे स्थित अग्रसेन भवन में इस तरह की धमकी का एक आतंकी संगठन के नाम से पत्र फेंका गया था। गंभीर सवाल है कि धमकी के बाद चेकिंग में कुछ न निकलने पर पुलिस अफसर भी शांत बैठ जाते हैं। कभी कायदे से इस तरह की धमकियों के पीछे के मकसद को समझने की कोशिश तक नहीं की जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed