फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Husband wife jumped in the fire rescue

पत्नी को बचाने आग में कूद गया पति

Sat, 24 Oct 2015 02:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ Updated Sat, 24 Oct 2015 02:30 AM IST
विज्ञापन
Husband wife jumped in the fire rescue
भावनपुर इलाके में शुक्रवार को एक महिला स्टोव फटने से आग से झुलस गई। पत्नी को झुलसते देखकर पति भी आग में कूद पड़ा। चीख पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने पानी डालकर आग को बुझाई और दंपति को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

 
भावनपुर थानाक्षेत्र के शिव शक्तिनगर निवासी चंद्रपाल की पत्नी कृष्णा स्टोव पर खाना बना रही थी। बताया गया कि अचानक स्टोव फट गया और केरोसिन महिला के कपड़ों पर जा गिरा। महिला आग में झुलस गई। वहीं दूर बैठे उसको पति चंद्रपाल ने पत्नी को आग में झुलसते देखता तो वह भी बचाव के लिए आग में कूदा। इस दौरान पति और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


मायके वाले नहीं पहुंचे
महिला के आग में झुुलसने के बाद थाना पुलिस ने उसके मायके वालों को जानकारी दी। लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी महिला के परिजन नही आ सके। लोगों ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम में पति द्वारा ही आग लगाने की सूचना फ्लैश हुई थी। पुलिस ने अधजले कपडे़ और मिट्टी के तेल की क्रेन बरामद की। पुलिस का कहना है कि मौके से स्टोव भी फटा नहीं मिला। भावनपुर एसओ मोहन सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया महिला के बयान के आधार जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed