फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   husband said three divorse, then request for help

पति ने बोला तीन तलाक, पीड़िता योगी से लगाएगी गुहार  

Wed, 19 Apr 2017 02:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 19 Apr 2017 02:37 PM IST
विज्ञापन
husband said three divorse, then request for help
तीन तलाक मुद्दा

तीन तलाक का मुद्दा देश में छाया हुआ है। इस मुद्दे पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे है। रोजाना तीन तलाक के मामले सामने आते रहते हैं। ताजा मामला मेरठ में सामने आया है, जहां 5 मिनट में पति ने अपनी पत्नी को तीन बार तलाक बोल दिया। अब पीड़िता परिवार के साथ मिलकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इंसाफ मांगने की तैयारी कर रही है। 

विज्ञापन


मेरठ के थाना कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली परवीन का निकाह मवाना निवासी दाऊद से 6 महीने पहले ही हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद से ही दाउद और उसके परिवार वाले परवीन को परेशान करते थे। बुधवार को दाउद ने परवीन को तीन बार तलाक बोलकर घर से बाहर निकाल दिया। परवीन का आरोप है कि उसके पति के कहीं और संबंध हैं, जिस वजह से उसको तलाक देकर उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी गई। 

विज्ञापन

परवीन ने पुलिस से तो गुहार लगायी

husband said three divorse, then request for help
सीएम योगी आदित्यनाथ

इस मामले में परवीन ने पुलिस से तो गुहार लगायी ही है। लेकिन अब वह अपनी बुआ और बहन के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर इंसाफ की गुहार लगाने की बात भी कह रही है। परवीन ने कहा कि वह योगी आदित्यनाथ से मिलकर बताएगी कि तीन तलाक पर उनकी सोच पूरी तरह सही है, जहां पर पांच मिनट में किसी औरत की जिंदगी बर्बाद कर दी जाती है। ऐसी महिलाएं जिंदगी भर मुसीबतें झेलती रहती हैं। ऐसे में योगी सरकार से हम अपील करते है कि ऐसे लोगों को कड़ी सजा दिलाएं जो महिलाओं को महज चंद मिनटों में तीन बार तलाक बोलकर जिंदगी भर के लिए ठोकरें खाने के लिए छोड़ देते हैं।

परवीन की बहन सबाना में इस तरह की तलाक की घटनाओं को लेकर गुस्सा नजर आया। उसने कहा कि  वर्तमान योगी सरकार तीन तलाक को लेकर जो कर रही है, सही कर रही है। हम उनके साथ हैं और इस तरह तीन तलाक देना इस्लाम के खिलाफ है। 

परवीन की मां नहीं है और बुआ मुसर्रत उसके साथ रहती है। मुसर्रत ने भी परवीन और सबाना की बात का समर्थन करते हुए कहा कि इस तरह का तलाक नाजायज है। वह योगी सरकार के साथ मिलकर ऐसे 5 मिनट के तलाक देने वाले के खिलाफ कार्यवाही में साथ देने को तैयार है। आज तक किसी ने इस मुद्दे पर बात नहीं की। लेकिन योगी सरकार ने ये तलाक का मुद्दा उठाया है, जिसका हम सम्मान करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed