फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hrithik murder case: main accused surrendered in police station at Meerut

मर्डर केस: मुख्य आरोपी ने थाने में किया सरेंडर, दिल दहला देने वाली थी ये घटना

Thu, 08 Aug 2019 02:20 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 08 Aug 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
Hrithik murder case: main accused surrendered in police station at Meerut
मुख्य आरोपी ने थाने में सरेंडर किया - फोटो : अमर उजाला

मेरठ जिले में युवक की गोली मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी ने तीसरे दिन सरेंडर कर दिया। आरोपी उज्ज्वल उर्फ पप्पू पुत्र शिव कुमार ने पहले युवक को बेरहमी से पीटा था फिर बाद में उसके पेट में गोली मार दी थी। इतना नहीं बल्कि पीड़ित युवक सड़क पर तड़पता रहा और लोग तमाशबीन बने रहे। इसके बाद युवक की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था 

विज्ञापन


ये था पूरा मामला
खरखौदा क्षेत्र के बिजौली गांव निवासी रितिक उर्फ कल्लू पुत्र मुकेश से पहले आरोपी उज्ज्वल ने अपने एक साथी के साथ मारपीट की और फिर गोली मारी। रितिक करीब 15 मिनट तक सड़क पर तड़पता रहा और लोग तमाशबीन बने रहे। अस्पताल में मौत होने पर परिजनों का गुस्सा फूटा। परिजनों की तहरीर पर उज्ज्वल और अंकुर के खिलाफ केस दर्ज हुआ। रिपोर्ट दर्ज होने के करीब 48 घंटे बाद बुधवार को आरोपी युवक ने खुद थाने पहुंच कर तमंचा सहित आत्मसमर्पण कर दिया।

विज्ञापन

इंस्पेक्टर खरखौदा मनीष बिष्ट ने कहा कि दोनों में वर्चस्व को लेकर विवाद था। सोमवार सुबह रितिक गांव के ही अपने दोस्त आकाश व शगुन के साथ खरखौदा बाइक से गया था। सुबह करीब 9:30 बजे वापस लौटने के दौरान जब उनकी बाइक खरखौदा में डीएवी डिग्री कॉलेज के सामने पहुंची तो पीछे से बाइक पर आए गांव के ही दूसरे पक्ष के उज्ज्वल पुत्र शिवकुमार व अंकुर पुत्र देशराज दोनों ने रितिक की बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। बाद में उज्ज्वल ने रितिक को गोली मार दी। 

तड़पता रहा रितिक, लोग बनाते रहे वीडियो 
रितिक तड़पता रहा और लोग वीडियो बनाते रहे। एक मिनट 52 सेकेंड की वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि गोली लगने के बाद सड़क पर रितिक लोगों से जान बचाने की गुहार लगा रहा है। लेकिन लोग तमाशा देखते रहे। अगर रितिक को कोई समय से अस्पताल पहुंचा देता तो शायद उसकी जान बच जाती। यह वीडियो लोगों की निर्दयता की पोल खोल रही है। बाकी कसर पुलिस ने भी पूरी कर दी। सूचना के 20 मिनट बाद मौके पर पहुंची। मंगलवार को यह वीडियो सोशल साइट पर वायरल हुआ। लोग इस वीडियो को देखकर हैरान है कि रितिक बचाओ बचाओ चिल्ला रहा और लोग वीडियो बना रहे हैं। उसको उठाकर अस्पताल ले जाने की किसी ने जहमत तक नहीं उठाई। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed