फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   hatyaropi pakda

हत्यारोपी पकड़ से बाहर, सिपाही पर बैठी जांच

Sat, 02 Jul 2016 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 02 Jul 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
hatyaropi pakda
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 छात्र नेता प्रशांत चौधरी मर्डर में पुलिस हत्यारोपियों को 48 घंटे बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई। वहीं, एसएसपी ने मेडिकल थाने के सिपाही के खिलाफ जांच बैठाते हुए एसओ से रिपोर्ट मांगी है। सीओ सिविल लाइन ने ऑल इज वेल होटल के लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट प्रशासन को भेजने की बात कही है।
विज्ञापन

सिपाही पर फोकस कसा
एसएसपी जे. रविंदर गौड़ के अनुसार मेडिकल थाने में सिपाही नरेश यादव की घटना के दौरान पार्टी में शामिल होने की जानकारी मिली है। वह सादे कपड़ों में था। सिपाही की थाने में रि-पोस्टिंग बताई गई, जिसकी भी जांच हो रही है। एसएसपी का कहना है कि सिपाही की आशू यादव नाम के युवक से रिश्तेदारी बताई गई है। इस मामले में एसओ मेडिकल से पूछा गया है कि सिपाही नरेश घटना वाली शाम से कहां ड्यूटी पर था। ड्यूटी पर था तो वह किसके साथ था। फैंटम पर था तो साथी सिपाही या होमगार्ड की भी रिपोर्ट दें। प्रशांत की हत्या के कितनी देर बाद वह मौके पर पहुंचा। साथ ही सिपाही की कॉल डिटेल भी निकलवा ली जाएगी।
विज्ञापन

बाद में एसओ ने कप्तान को यह जरूर बताया कि सिपाही सादे कपड़ों में घटना के बाद पहुंचा था। जिस पर कप्तान एसओ पर भड़क गए। कहा कि थाने में एसओजी की टीम बना ली है। सिपाही की ड्यूटी की जीडी रिपोर्ट भी मांगी गई है। जिसके बाद सिपाही फंसता जा रहा है। सिपाही पौने तीन साल से मेडिकल थाने में तैनात है। जो वर्दी नहीं पहनता। छह साल पहले भी यह इसी थाने में तैनात रह चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशू यादव को घेरने की तैयारी
सीओ सिविल लाइन बीएस वीर कुमार के अनुसार जांच में सामने आ रहा है कि प्रशांत की हत्या आशू यादव ने गोली मारकर की। पिस्टल उसकी खुद की थी या अवैध थी। इसकी भी जांच की जा रही है। पकड़े जाने के बाद आशू ही मेन मुल्जिम बनेगा। पुलिस अमित उर्फ मरिंडा का नाम भी शामिल करने जा रही है।
शुक्रवार रात सीओ सिविल लाइन और एसओ मेडिकल ने घटना स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। पुलिस ने माना है कि घटना के वक्त मौके से आठ-दस बीयर की खाली बोतल मिली थीं। जिसमें पार्टी में कई लोग रहें होगे। वहीं, आसपास के लोगों और विवि के छात्रनेताओं का कहना है कि सिपाही व आशू को बचाने के लिए पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज गायब कर दी है। ऑल इज वेल, बंगाल स्वीट्स शॉप, तेजगढ़ी चौराहा व एक बैंक की फुटेज हत्या के आरोपियों तक पहुंचा देगी।


इरादे से की हत्या
सीओ ने कहा कि कुछ लोगों से पता चला कि आशू यादव का होटल में प्रशांत से विवाद हुआ। जिसमें आशू ने माथे पर गोली मारनी थी, लेकिन वह प्रशांत की आंख के पास लग गई। उसके बाद पिस्टल से दो गोली कंधे व कोख के पास मारी। जिसके बाद आशू ने कहा था कि यदि मैं नहीं तो मारता तो यह (प्रशांत) मुझे मार देता या मरवा देता।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed