फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   grah kalesh me faasi

गृह क्लेश में युवक ने फांसी लगाकर जान दी

Thu, 15 Dec 2016 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 15 Dec 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
grah kalesh me faasi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 मवाना रोड स्थित सैनी गांव में मंगलवार रात युवक ने गृह क्लेश के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने गेट तोड़कर शव कमरे से निकाला। इकलौते बेटे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गांव में भागमल सिंह का परिवार रहता है। उनकी तीन पुत्री कविता, संगीता और पूजा हैं। इकलौता पुत्र सचिन (22) था। उसकी शादी करीब 6 माह पूर्व 26 अप्रैल को बहसूमा निवासी सोनम से हुई थी। मंगलवार को सचिन का इकलौता साला सोनू घर आया था। जीजा और साले ने साथ बैठकर शराब पी। इस बीच किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। सोनू ने सचिन के सामने ही अपनी बहन सोनम की पिटाई कर दी। जब सचिन बीच बचाव करने आया तो उसकी भी पिटाई की गई। मोहल्ले के लोगों ने मामला शांत कराया। सचिन को उसके कमरे में भेज दिया। रात करीब आठ बजे सोनम जब सचिन के लिए खाना लेकर गई तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से देखा तो सचिन पंखे से लटका हुआ था। यह देख उसकी चीख निकल गई। घटना की जानकारी इंचौली पुलिस को दी गई। लोहे के गेट को तोड़कर पुलिस ने शव बाहर निकाला। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों ने सोनू के खिलाफ इंचौली थाने में कोई तहरीर नहीं दी है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि अगर तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed