फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   goli markar yuvak ki hatya

सिर में गोली मारकर युवक की हत्या, चेहरा कुचला 

Sun, 15 Apr 2018 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 15 Apr 2018 02:26 AM IST
विज्ञापन
goli markar yuvak ki hatya
मेरठ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 खरखौदा-कौल रोड पर शनिवार को युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के सिर में गोली मारी गई थी, जबकि पहचान मिटाने के लिए चेहरे को बुरी तरह कुचल दिया गया। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव कौल निवासी अमरीश त्यागी शनिवार को खरखौदा कौल रोड स्थित पानी की टंकी के सामने अपने खेत पर पहुंचा। वहां सड़क किनारे उसके गन्ने के खाली खेत में लहूलुहान अवस्था में करीब 25 वर्षीय युवक का शव पड़ा था। सूचना पर पुलिस के अलावा गांव कौल, बधौली, खड़खड़ी समेत कई गांवों के ग्रामीण पहुंच गए। पुलिस ने बताया कि युवक के शरीर पर टी शर्ट और लोवर था। शव के पास खून से सनी कैंची, शराब की टूटी बोतल, ब्लेड और सरिया पड़ा मिला है। पुलिस ने सामान को कब्जे में ले लिया है। अंडर ट्रेनी एएसपी अमित आनंद, सीओ किठौर हरिमोहन सिंह और इंस्पेक्टर प्रमोद गौतम ने फील्ड यूनिट की टीम बुलाकर मौके से कई साक्ष्य एकत्रित कराए।  
विज्ञापन

इंस्पेक्टर के अनुसार हत्या करके शव को यहां डाला गया है। शव की शिनाख्त और पोस्टमार्टम के बाद ही हत्या के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। 
पूरी रात रहता है आवागमन 
यह रोड खरखौदा से कौल तथा अन्य गांवों को जोड़ते हुए मेरठ-किठौर मार्ग पर निकलती है। इसी रोड पर नगलामल शुगर मिल भी है। इसके चलते पूरी रात शुगर मिल के ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं गन्ने से लदे ट्रक यहां से गुजरते रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed