{"_id":"58e69db34f1c1b081a5b4ef6","slug":"girl-kidnapped-from-mansoori-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूरी गांव से युवती का अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मसूरी गांव से युवती का अपहरण
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2017 02:49 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसूरी गांव में बृहस्पतिवार सुबह मां के साथ मंदिर जा रही युवती का कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। आरोपी कार लावड़ रोड की ओर लेकर फरार हो गए। परिजनों की सूचना पर इंचौली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
मवाना रोड स्थित मसूरी गांव निवासी एक किसान की बेटी मवाना के एक डिग्री कॉलेज में छात्रा है। परिजनों के अनुसार उनका घर सड़क किनारे है। सुबह करीब 4:30 बजे युवती अपनी मां के साथ गांव स्थित मंदिर में पूजा करने के लिए घर से निकली। जैसे ही दोनों मसूरी तिराहे पर पहुंची लावड़ मार्ग से आई सफेद रंग की स्विफ्ट कार तेजी के साथ आकर उनके पास रुकी। कार से मुंह पर रुमाल बांधे दो युवक उतरे और उसकी मांग को धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया। आरोपियों ने युवती को खींचकर कार में डाल लिया। बदमाश अपहरण करने के बाद वापस लावड़ मार्ग की ओर फरार हो गए। युवती की मां ने घटना की जानकारी घर आकर परिजनों को दी। परिजनों की सूचना पर इंचौली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लावड़ मार्ग सहित आसपास के क्षेत्र में तलाश की। वहीं थाने पहुंचे परिजनों ने कार सवार अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।