फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   girl delhi search in meerut

दिल्ली से किशोरी छात्रा का अपहरण, मेरठ में तलाश

Thu, 16 Mar 2017 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 16 Mar 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
girl delhi search in meerut
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
जागृति विहार निवासी एक युवक ने जगतपुरी, दिल्ली से एक किशोरी छात्रा का अपहरण कर लिया। छात्रा के परिजनों ने दिल्ली में एफआईआर दर्ज कराने के बाद बुधवार को मेरठ पहुंचकर मेडिकल थाना पुलिस से छात्रा की बरामदगी की गुहार लगाई। पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक के परिजन भी अपने घर पर ताला लगाकर फरार हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मेडिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत जागृति विहार निवासी एक युवक दिल्ली के जगतपुरी में एक कंपनी में नौकरी करता था। आरोप है कि उसने जगतपुरी निवासी 17 साल की किशोरी का 15 दिन दिन पहले अपहरण कर लिया था। किशोरी दिल्ली के एक पब्लिक स्कूल की छात्रा बतायी गई। छात्रा के परिजनों को युवक की काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। जिसके बाद थाना जगतपुरी में युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया। बाद में छात्रा का जानकारी मेरठ में होने की मिलने पर परिजनों ने मेडिकल थाने पहुंचकर मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

पुलिस ने जांच की तो पता चला कि घटना के बाद से जागृति विहार से युवक के परिजन भी फरार हैं। छात्रा के परिजनों ने छात्रा की बरामदगी की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। परिजनों का आरोप है कि वह 15 दिन से थाने के चक्कर काट रहे हैं और पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। यदि पुलिस कार्रवाई करती तो छात्रा का सुराग लग सकता था। छात्रा के आरोपी युवक के पड़ोस के लोगों से भी जानकारी की। लेकिन कामयाबी नहीं मिली। एसओ मेडिकल धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि घटना दिल्ली की है। वहीं पर रिपोर्ट दर्ज है। परिजन मेरठ में जबरन रिपोर्ट दर्ज कराना चाहते हैं। पुलिस युवक की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed