फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghar mein ghusakar yuvti ko uthaane ki koshish

छेड़छाड़ का विरोध करने पर घर में घुसकर युवती से रेप की कोशिश, पथराव, फायरिंग

Tue, 24 Jan 2017 01:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 24 Jan 2017 01:06 PM IST
विज्ञापन
ghar mein ghusakar yuvti ko uthaane ki koshish
रेप की कोशिश

लिसाड़ी गेट क्षेत्र के जाकिर कॉलोनी से सोमवार शाम को पड़ोसी युवकों ने घर के बाहर खड़ी युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी। इसके बाद घर में घुसकर युवती को खींचने की कोशिश कर तोड़फोड़ करते हुए फायरिंग की।

विज्ञापन


जाकिर कॉलोनी निवासी युवती शाम के समय घर के बाहर खड़ी थी। आरोप है कि पड़ोसी नौशाद, गांधी, सागर और दो अन्य युवकों ने उस पर छेड़छाड़ की तो उसने अपने पिता से बता दिया। युवती के पिता के विरोध करने पर आरोपियों ने तमंचे की बट से पिटाई कर दी। आरोपी घर में घुसे और युवती को बाहर खींचने की कोशिश की। आरोपियों ने युवती के साथ मारपीट करते हुए तोड़फोड़ कर दी। युवती के पिता और पड़ोसी राशिद पर तमंचे से फायरिंग की गई। इस पर दोनों पक्षों ने पथराव कर दिया।  सूचना पर लिसाड़ी गेट पुलिस पहुंची। मारपीट में घायल युवती के पिता और पड़ोसी राशिद का सिर फट गया। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी पक्ष के लोगों को हिरासत में ले लिया है। पीड़ित पक्ष के लोगों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देते हुए लिसाड़ी गेट थाने में हंगामा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed