{"_id":"5772d5394f1c1be92979ad46","slug":"ganga-nagar-me-shikshak-ki-hatya","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगानगर में शिक्षक की गोली मारकर हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गंगानगर में शिक्षक की गोली मारकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक का फाइल फाेटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी स्कूल में शिक्षक की सोमवार रात पड़ोस के युवक ने गोली मारकर हत्या कर दी। शिक्षक ने बैंक से होम लोन लिया था, जिसमें आरोपी गारंटर था। बैंक का पैसा न चुकाने पर बैंक अफसरों ने गारंटर पर शिकंजा कसा था। जिस पर शिक्षक और गारंटर में एक सप्ताह से विवाद चल रहा था।
पड़ोसी ने शिक्षक को बातचीत करने के बहाने बुलाया और ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। शिक्षक को दो गोलियां लगीं।मूलरूप से फलावदा थानाक्षेत्र के गांव दांदूपुर निवासी जयराज सिंह (45) पुत्र बलवीर सिंह गंगानगर स्थित के ब्लॉक के मकान नंबर 245 में पत्नी सुमन और दो बेटों पुष्पराज (17) और कृष्णा (10) के साथ रहते थे। जयराज मवाना के रामपुर भौरिया गांव स्थित जूनियर हाईस्कूल में शिक्षक थे। पुलिस के मुताबिक जयराज की पत्नी सुमन ने बताया कि सोमवार रात करीब 10:45 बजे पड़ोसी प्रवीण कुमार एक युवक के साथ कार से उनके घर पहुंचा था।
मकान के नीचे खड़े होकर प्रवीण ने शिक्षक को कॉल की और बातचीत करने के बहाने घर के बाहर बुलाया। जैसे ही जयराज ने घर का दरवाजा खोला। तभी बाहर खडे़ प्रवीण ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। जिसमें एक गोली जयराज के सीने पर और दूसरे कंधे पर लगी।गोली की आवाज सुनकर पत्नी सुमन दौड़कर नीचे आई। लेकिन तब तक प्रवीण अपने साथी के साथ फरार हो गया।
विज्ञापन
सुमन लोगों की मदद से जयराज को गंगानगर स्थित दिव्य ज्योति नर्सिंग होम में ले गई। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नर्सिंग होम के बाहर लोगों की भीड़ लगी देख वहां से गुजर रहे इंस्पेक्टर गंगानगर रुके। घटना की जानकारी लगते सीओ सदर देहात श्रीकांत प्रजापति मौके पर पहुंचे।
नहीं पकड़ पायी पुलिस
पुलिस सोमवार देर रात आरोपी के घर पहुंची तो वहां ताला लगा मिला। जबकि आरोपी वहीं पर घूमता रहा। आरोपी ने पुलिस जीप में भी अपनी कार से टक्कर मारी, इसके बावजूद भी पुलिस उसको नहीं पकड़ सकी।
नोटिस आते ही बनाया मर्डर का प्लान
पुलिस के अनुसार आरोपी प्रवीण का गंगानगर में मेडिकल स्टोर है। वह लोगों को ब्याज पर पैसा भी देता है। शिक्षक जयराज सी ब्लाक गंगानगर में घर बना रहे थे। जिसके लिए उन्होंने दो साल पहले यूनियन बैंक गंगानगर से 12 लाख रुपये का होम लोन लिया था। जिसमें पड़ोसी प्रवीण को गारंटर बनाया था। शिक्षक ने होम लोन का पैसा देना बंद कर दिया था। जिस पर बैंक ने फरवरी माह में मकान पर नीलामी का नोटिस चस्पा किया था। इसके बावजूद शिक्षक ने पैसा जमा नहीं किया। उसके बाद बैंक ने गारंटर प्रवीण को नोटिस भेजा। प्रवीण बैंक का पैसा जमा करने की बात जयराज से कह रहा था। जिसको लेकर दोनों में कहासुनी भी हुई थी। बैंक का लगातार दबाव पड़ने पर प्रवीण ने हत्या करने का प्लान बनाया।