फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fraud of 50 lakhs from International shooter Prakasho Tomar's daughter by property dealer in Meerut

इंटरनेशनल शूटर प्रकाशो तोमर की बेटी से 50 लाख का फर्जीवाड़ा, आरोपी बिल्डर के खिलाफ दी तहरीर

Sun, 12 May 2019 04:11 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 12 May 2019 04:11 AM IST
विज्ञापन
Fraud of 50 lakhs from International shooter Prakasho Tomar's daughter by property dealer in Meerut
इंटरनेशनल शूटर प्रकाशो तोमर और बेटी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में बागपत की इंटरनेशनल शूटर प्रकाशो तोमर की बेटी से फ्लैट के नाम पर 50 लाख रुपए से अधिक का फर्जीवाड़ा करने का मामला प्रकाश में आया है। शूटर की बेटी ने आरोपी बिल्डर के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन

 
कुसुम देवी पत्नी सुभाष बालियान निवासी गांव काकड़ा मुजफ्फरनगर ने बताया कि उनके पति हिंदुस्तान ऐरोनॉटिक्स में मास्टर टेक्नीशियन हैं। वर्तमान में नासिक (महाराष्ट्र) में तैनात हैं। वह मूल रूप से बागपत निवासी हैं। उनकी मां प्रकाशो तोमर इंटरनेशनल शूटर रह चुकी हैं।
विज्ञापन


कुसुम ने बताया कि साल 2015 में उन्होंने नेशनल हाईवे स्थित एक कॉलोनी में 50 लाख रुपये में डुप्लेक्स फ्लैट खरीदा था। जिसमें बिल्डर ने उस वक्त तय किया था कि वह प्लॉट की रजिस्ट्री तो अभी करा देगा। लेकिन फ्लैट की रजिस्ट्री बाद में कराकर देगा। लेकिन आरोपी ने फ्लैट की रजिस्ट्री नहीं की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को कुसुम देवी, अपनी मां प्रकाशो तोमर और अन्य परिजनों के साथ बिल्डर के ऑफिस में पहुंचीं और बैनामे के बारे में पूछा। आरोप है कि बिल्डर ने उनके साथ अभद्रता की और अपने बाउंसरों से ऑफिस से बाहर निकलवा दिया। पीड़िता ने बताया कि वह आरोपी बिल्डर को करीब 52 लाख रुपये दे चुकी हैं। बावजूद इसके आरोपी फ्लैट का बैनामा कराने को तैयार नहीं है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर एपी मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों को रविवार को थाने बुलाया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed