फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   for eveteasing cousion brother killed deviraam

खुलासा : छेड़छाड़ के बदले तहेरे भाई ने मारा था देवीराम  

Wed, 31 May 2017 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 31 May 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
for eveteasing cousion brother killed deviraam
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

किठौर सादुल्लापुर गांव में एक सप्ताह पूर्व हुई देवीराम की हत्या के मामले का मंगलवार को एसपी देहात ने खुलासा कर दिया। एसपी के अनुसार पत्नी और बेटी से छेड़छाड़ को लेकर तहेरे भाई ने देवीराम की शराब पिलाकर हत्या की थी। वारदात में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया गया।

विज्ञापन


एसपी देहात राजेश कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि हत्या के आरोप में देवीराम के ताऊ के लड़के धर्मवीर पुत्र गोपीचंद को गिरफ्तार किया गया है। धर्मवीर नोएडा में गद्दे की फैक्ट्री में नौकरी करता है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि देवीराम शराब पीकर गांव में गालीगलौज और महिलाओं से छेड़छाड़ करता था। 19 मई को देवीराम शराब पीकर उसके घर पहुंचा था और पत्नी और बेटी के साथ गालीगलौज कर छेड़छाड़ की थी। वह छुट्टी पर घर आया था तो उसकी पत्नी ने इस घटना के बारे में बताते हुए कहा था कि इससे तो घर छोड़ना ही बेहतर है। जिस पर उसने उसी समय देवीराम की हत्या करने की ठान ली थी। 
विज्ञापन


शराब पिलाकर मार डाला
धर्मवीर ने बताया कि 23 मई की शाम उसने, महलवाला निवासी कलवा बाल्मीकि और देवीराम ने साथ बैठकर शराब पी थी। बाद में कलवा वहां से चला गया था। लेकिन उसने प्लानिंग के तहत देवीराम को शराब पीने के लिए रोक लिया था। गांव से ही उसने एक बोतल शराब खरीदी थी। देवीराम को ज्यादा शराब पिलाई, जिससे वह भाग न सके। जिसके बाद उसने पत्नी और बेटी से छेड़छाड़ का बदला लेने के लिए बाग से डंडा लेकर देवीराम के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तसल्ली भी की
हत्यारोपी ने बताया कि वह देवीराम की हत्या करने के बाद घर पहुंच गया था। लेकिन थोड़ी देर बाद ही वह फिर से इसकी तस्दीक करने गया कि देवीराम मरा भी या नहीं। लाश को हिलाकर देखने के बाद तसल्ली होने पर वह घर वापस आकर सो गया था।

पहले मारा फिर कंधा दिया
एसपी देहात ने बताया कि देवीराम के शव का पंचनामा भरने के दौरान धर्मवीर गवाह बना था। मोर्चरी पर भी साथ रहा। अंतिम संस्कार के समय शव को कंधा तक दिया। पुलिस अफसरों को चेतावनी तक दी थी कि यदि केस सही नहीं खुला तो थाने पर चढ़ाई कर दी जाएगी। घटना के दिन डॉग स्क्वाएड भी धर्मवीर के घर तक पहुंचकर रुक गया था।


शराब उजाड़ रही परिवार
क्षेत्र में धड़ल्ले से बिक रही कच्ची शराब घर उजाड़ रही है। कई मामले सामने आने के बाद भी पुलिस और आबकारी विभाग गांव में कच्ची शराब की बिक्री पर अंकुश नहीं लगा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed