फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   fsl report se khulenga sipahi ki hatya ka raj

एफएसएल रिपोर्ट से खुलेगा सिपाही की हत्या का राज, पुलिस ने उठाया ये कदम

Fri, 06 Jan 2017 05:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Fri, 06 Jan 2017 05:40 PM IST
विज्ञापन
fsl report se khulenga sipahi ki hatya ka raj
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

ग्लोबल सिटी में पत्नी की हत्या कर सिपाही द्वारा खुदकुशी करने के मामले में पुलिस मौके से बरामद साक्ष्यों और आला कत्ल पर दर्ज फिंगर प्रिंट की फोरेंसिक जांच कराएगी। सर्विलांस के द्वारा जाना जाएगा कि वारदात के वक्त घटनास्थल पर किन-किन लोगों की मौजूदगी थी। अहम सवाल यही है कि यदि सिपाही ने ही अपनी पत्नी की हत्या की तो उसका मुख्य कारण क्या था।

विज्ञापन


भावनपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्लोबल सिटी में बुधवार को पत्नी सविता की हत्या कर सिपाही विजय पाल द्वारा जहर खाकर जान देने का मामला सामने आया था। इस मामले में दंपति के इकलौते पुत्र राहुल ने अपने पिता के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। जिसमें आरोप लगाया कि विजयपाल ने उसकी मां की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी और फिर खुद जहर खाकर जान दे दी। एसओ भावनपुर सतेंद्र कुमार यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार सविता पर धारदार हथियार से हमले के पांच निशान मिले हैं। ज्यादातर हमला सिर और मुंह पर किया गया। जबकि विजयपाल की जहर से मौत होने की पुष्टि हुई है। हत्या में प्रयुक्त दांव को मौके से बरामद किया गया था।
विज्ञापन


पुलिस के लिए चुनौती
पुलिस के लिए यह केस खोलना चुनौती है। दंपति की मौत की सूचना बुधवार दोपहर दो बजे पुलिस को मिली थी। इकलौते पुत्र राहुल घटनास्थल पर मौजूद था या नहीं, इसकी जांच अहम होगी। क्योंकि पुलिस खुद रात तक राहुल को ही संदेह के घेरे में मानकर चल रही थी। पुलिस के अनुसार राहुल ने पहले पूछताछ में बताया था कि वह बुधवार सुबह 11 बजे ही घर से निकल गया था। लेकिन देर रात पुलिस ने राहुल की तहरीर पर उसके पिता के खिलाफ सविता की हत्या का केस दर्ज कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने इस केस में एक तरह से फाइनल रिपोर्ट लगने की बात कहनी शुरू कर दी। वहीं, राहुल द्वारा बताई कहानी पर स्थानीय लोगों को यकीन नहीं है। एसओ भावनपुर के अनुसार इस केस में हत्यारोपी की मौत होने पर फाइनल रिपोर्ट लगनी है। लेकिन मौके से मिले आलाकत्ल पर फिंगर प्रिंट और एक्सपर्ट द्वारा लिए गए साक्ष्यों की जांच फोरेंसिक लैब से कराई जाएगी। सर्विलांस रिपोर्ट भी अहम होगी। राहुल से नए सिरे से पूछताछ की जाएगी। बड़ा सवाल यही है कि यदि विजयपाल ने सविता की हत्या की तो उसके पीछे क्या कारण था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed