फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Firing on woman Kabaddi player and case filed against four accused including coach in Baghpat

यूपी: महिला खिलाड़ी पर घर में घुसकर फायरिंग, कोच समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Tue, 17 Dec 2019 12:11 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 17 Dec 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
Firing on woman Kabaddi player and case filed against four accused including coach in Baghpat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बागपत जनपद में दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर चार लोगों ने महिला कबड्डी खिलाड़ी पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि इस जानलेवा हमले में वह बाल-बाल बच गई। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की है। पुलिस ने इस मामले में कोर्ट के आदेश पर कबड्डी कोच समेत चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने तहरीर में बताया है कि उसकी 15 वर्षीय बेटी ने गाजियाबाद में कबड्डी की कोचिंग शुरू की थी। एकेडमी के कोच ने उसकी बेटी के साथ 19 अगस्त को ट्रेनिंग के दौरान छेड़छाड़ की थी। इस मामले में गाजियाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मामले में पुलिस ने कोच को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब वह जमानत पर बाहर आया है।
विज्ञापन


पीड़ित ने पुलिस को बताया है कि 22 सितंबर को कोच मुजफ्फरनगर निवासी विजय चौधरी अपने तीन साथियों के साथ उनके घर में घुस आया और तमंचा लहराकर गाली-गलौच करने लगा। इस दौरान आरोपी ने कबड्डी खिलाड़ी से स्टांप पेपर पर सुलह के लिए हस्ताक्षर करने को कहा, लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया। इस बात से गुस्साए आरोपियों ने परिजनों के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खिलाड़ियों से खचाखच भरा था स्टेडियम: कोच के पैर छूए, हाथ मिलाया और फिर सीने में उतार दी गोली

आरोप है कि आरोपियों ने कबड्डी खिलाड़ी के कपड़े फाड़ दिए। इस दौरान आरोपी विजय चौधरी ने खिलाड़ी पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि वह बच गई। परिजनों ने वारदात के बाद पुलिस को तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 

इसके बाद पीड़ित ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। अब न्यायालय ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी विजय चौधरी व तीन अज्ञात के खिलाफ धारा 323, 504, 506, 307, 354ख एवं पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रमेश सिंह ने बताया कि विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed