फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Firing in two sides after dispute in Meerut district

मेरठ: रात में गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला घंटाघर, ठेला खड़ा करने पर हुआ विवाद, तीन हिरासत में

Thu, 21 Nov 2019 03:06 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 21 Nov 2019 03:06 AM IST
विज्ञापन
Firing in two sides after dispute in Meerut district
मौके पर जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मेरठ जिले में बुधवार देर रात को दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि ताबड़तोड़ गोलियां चल गईं। उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
दिल्ली गेट क्षेत्र का घंटाघर इलाका बुधवार देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल गया। इसकी सूचना पाकर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि ठेला खड़ा करने को लेकर कई दिन से विवाद चल रहा था। घंटाघर केले वाली कोठी निवासी मेहताब अल करीम होटल के बाहर केले का ठेला लगाता है। कई दिन से होटल संचालक नासिर मेहताब को होटल के बाहर ठेला लगाने से मना कर रहा था। बुधवार शाम को नासिर और उसके परिवार ने मेहताब को फिर एक बार ठेला लगाने से मना किया। इसको लेकर दोनों पक्ष में विवाद हुआ। आरोप है की नासिर पक्ष के लोगों ने मेहताब पर पथराव शुरू कर दिया। इसी बीच कुछ लोग पिस्टल व तमंचा लेकर पहुंच गए और एक के बाद एक आठ राउंड फायर किये। इससे पूरा क्षेत्र दहल गया। लोगों में भगदड़ मच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला, तोड़फोड़-फायरिंग, गांव में सांप्रदायिक तनाव

उधर, सूचना पाकर सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी की। होटल संचालक को हिरासत में लेकर थाने भेजा गया है। जबकि अन्य लोग फरार बताए जा रहे हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed