फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Firing in joy , teenager 's death

हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से किशोरी की मौत

Fri, 18 Dec 2015 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 18 Dec 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
Firing in joy , teenager 's death
राजोवाला बाग में एक परिवार में बारात जाने से पूर्व बुधवार रात में चल रहे कार्यक्रम के दौरान दो युवकों द्वारा हर्ष फायरिंग की गई। इस दौरान गोली लगने से 13 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। मृतक की मां ने दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। हालांकि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी थी।
विज्ञापन


राजोवाला बाग निवासी शेरद्दीन के पुत्र की बृहस्पतिवार को बारात जानी थी। इस कारण बुधवार रात को घर के बाहर डीजे लगाकर रिश्तेदार डांस कर रहे थे। इनको देखने के लिए पड़ोसी बच्चे छतों पर चढे़ थे। इस दौरान करीब 11 बजे दो युवकों ने नाचते हुए अवैध शस्त्र से फायरिंग शुरू दी। जिससे डांस देख रही पड़ोसी शाहीन (13) पुत्री इंतजार की सिर में गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


इससे परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में मृतक शाहीन की मां शौकिना ने जब्बार पुत्र शेरद्दीन और जाकिर पुत्र रियाजुद्दीन निवासीगण मोहल्ला कल्याण सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। वहीं, थाना प्रभारी सुरेंद्र भाटी का कहना है कि अवैध हथियार से हर्ष फायरिंग की गई है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी जब्बार पर चोरी के तीन केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed