फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   eveteasing in meerut, accused beat by girl

पब्लिक देखती रही तमाशा, मनचले पर टूट पड़ी दिलेरी बेटी

Mon, 13 Feb 2017 04:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Mon, 13 Feb 2017 04:56 PM IST
विज्ञापन
eveteasing in meerut, accused beat by girl
छेड़छाड़ के आरोपी की पिटाई करती लड़की। - फोटो : अमर उजाला

शहर की सड़कों पर युवतियां सुरक्षित नहीं हैं। शर्मनाक पहलू यह भी है कि लोग ऐसे वक्त में महिलाओं की मदद करने के बजाय तमाशबीन बन जाते हैं। रविवार रात दिल्ली रोड पर वीनस गार्डन के पास ऐसा ही हुआ। एक युवती करीब 20 मिनट तक एक मनचले से जूझती रही और लोग तमाशा देखते रहे। कोई मदद न मिलने पर युवती ने दिलेरी दिखाते हुए मनचले को पीटकर पुलिस को सौंप दिया। बाद में परिजनों के साथ टीपी नगर थाने पहुंचकर तहरीर भी दी।

विज्ञापन


टीपी नगर थाना क्षेत्र निवासी यह युवती रविवार रात करीब 10:30 बजे पैदल ही अपने घर जा रही थी। वीनस गार्डन के पास एक बाइक सवार युवक ने उसका पीछा शुरू कर दिया। युवती ने तेज कदमों से वहां से निकलने की कोशिश की तो युवक ने उसके आगे बाइक अड़ा दी और दुस्साहस दिखाते हुए युवती का हाथ पकड़ लिया। मनचले ने युवती को बाइक पर खींचने की कोशिश की तो युवती ने मदद के लिए शोर मचा दिया। शोर सुनकर वहां लोगों की भीड़ तो लगी। लेकिन कोई भी युवती की मदद के लिए आगे नहीं बढ़ा। 

विज्ञापन

बेटी ने खुद ही दिखाई दिलेरी

eveteasing in meerut, accused beat by girl
मनचले को थप्पड़ जड़ती युवती

कोई मदद न मिलते देख युवती ने खुद ही दिलेरी दिखाते हुए मनचले को चांटे जड़ने शुरू कर दिए। युवती के अचानक हमले से सकपकाए मनचले ने वहां से भागने की कोशिश की। लेकिन युवती ने उसे छूटकर भागने का कोई मौका नहीं दिया। तब तक सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले गई। बाद में युवती ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की तहरीर दी। इंस्पेक्टर टीपी नगर सचिन मलिक ने बताया कि आरोपी युवक माधवपुरम का रहने वाला है। उसका दावा है कि वह युवती और उसके परिजनों को पहले से जानता है। उसने रात होने की वजह से युवती को बाइक से घर छोड़ने को कहा था। लेकिन उसने बेवजह आरोप लगाए दिए। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed