फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Encounter in Shamli and, police officers shot of one accused

यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, पुलिस अफसरों ने 25 हजार के इनामी बदमाश को मारी गोली

Thu, 07 Mar 2019 08:02 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Thu, 07 Mar 2019 08:02 PM IST
विज्ञापन
Encounter in Shamli and, police officers shot of one accused
अस्पताल में भर्ती घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला

यूपी के शामली जिले में चरथावल मार्ग पर पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली पैर में लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के कब्जे से बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किए। मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हुआ है। पकड़े गए बदमाश पर 25 हजार का इनाम घोषित था।

विज्ञापन


थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि वह बुधवार रात करीब डेढ़ बजे पुलिस बल के साथ हसनपुर लुहारी गांव में गश्त कर रहे थे। उसी समय डायल 100 से सूचना फ्लैश हुई कि दो संदिग्ध युवक बिना नंबर प्लेट की एक बाइक से कस्बे के मोहल्ला रेत्ती से निकलकर कहीं जा रहे हैं। डायल 100 पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन पुलिस को देखकर बाइक चरथावल मोड़ से मुजफ्फरनगर की ओर दौड़ा दी। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी कादरगढ़ चौकी से पुलिस बल को साथ लेकर कस्बे की तरफ चल दिए। चरथावल मार्ग पर मसावी पुलिया के निकट बाइक सवार दोनों बदमाशों से पुलिस का सामना हुआ। दोनों युवक बाइक को छोड़कर पुलिस पर फायरिंग करते हुए भाग निकले। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाशों का पीछा किया।

विज्ञापन

इस दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि एक सिपाही राहुल को भी गोली लगी। दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम नवीन निवासी गांव नंगला मुबारिक थाना सिखेड़ा जिला मुजफ्फरनगर बताया, जबकि फरार साथी का नाम अरुण बताया। घायल बदमाश को तत्काल थानाभवन के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूछताछ करने पर पकड़े गए बदमाश ने बताया कि अरुण ने उसे किसी घटना को अंजाम देने के लिए थानाभवन बुलाया था। 

थाना प्रभारी के मुताबिक बदमाश नवीन पर मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में कई थानों में लूट, डकैती के आठ मुकदमे दर्ज हैं। पकड़े गए बदमाश पर मुजफ्फरनगर से 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। थाना प्रभारी ने बताया कि दूसरे बदमाश अरुण के बारे में जानकारी की जा रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed