फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Encounter in muzaffarnagar and police arrested of accused of 25 thousand prized

यूपी एनकाउंटर: जांबाज अफसरों ने 25 हजार के इनामी बदमाश को मारी गोली, गिरफ्तार

Sun, 03 Mar 2019 12:02 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 03 Mar 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
Encounter in muzaffarnagar and police arrested of accused of 25 thousand prized
मुठभेड़ में बाइक व तमंचा बरामद - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मुजफ्फरनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


शाहबुद्दीनपुर मोड़ पर शनिवार सुबह दिन निकलते ही हुई मुठभेड़ में सिटी कोतवाली पुलिस ने 25 हजार के इनामी को धर दबोचा। पैर में गोली लगने से घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि उसका इनामी साथी फरार हो गया। पकड़ा गया बदमाश मोबाइल टावर पर गार्ड को बंधक बनाकर बैटरी व सामान लूटने वाले गिरोह का सक्रिय सदस्य है, जिनके खिलाफ कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


शहर कोतवाली इंस्पेक्टर अनिल कपरवान, एसएसआई समयपाल अत्री व एसआई अक्षय शर्मा शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे बदमाशों की सूचना के आधार पर शाहबुद्दीनपुर रोड पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान आ रहे बिना नंबर की बाइक सवार दो बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया तो वह पुलिस टीम पर फायरिंग कर मिमलाना गांव की तरफ भागने लगे। इस पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए जवाबी कार्रवाई की तो एक बदमाश पैर में गोली लगने से बाइक समेत वहीं गिर पड़ा, जबकि दूसरा पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर एसपी सिटी सतपाल अंतिल व सीओ सिटी हरीश सिंह भदौरिया भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया बदमाश मूल रूप से बिजनौर के नजीबाबाद में कबाड़ी बाजार और हाल निवासी शाहबुद्दीनपुर रोड का नदीम उर्फ बौना पुत्र फैय्याज है, जबकि फरार हुए बदमाश की पहचान तितावी क्षेत्र के गांव बघरा निवासी बिलाल पुत्र खिलाफत के रूप में हुई है। पकड़े गए बदमाश के पास से तमंचा-कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, फरार हुआ बिलाल भी 25 हजार का इनामी है, जिसकी तलाश की जा रही है।

मोबाइल टावर से बैटरी लूटने वाले गिरोह के सदस्य हैं आरोपी
इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि पकड़े गए बदमाश एक गिरोह के रूप में काम करते हैं, जिनमें चार सक्रिय सदस्य हैं। उक्त बदमाश मोबाइल टावर पर गार्ड को बंधक बनाकर वहां से बैटरी लूटपाट के साथ ही चोरी जैसे क्राइम भी करते हैं। सभी के खिलाफ विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed