{"_id":"5c9d1172bdec221423554709","slug":"encounter-in-meerut-police-and-crooks-and-shot-of-four-accused-by-police-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: एनएच-58 पर मुठभेड़, पुलिस अफसरों ने चार बदमाशों को मारी गोली, दो पुलिसकर्मी भी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी: एनएच-58 पर मुठभेड़, पुलिस अफसरों ने चार बदमाशों को मारी गोली, दो पुलिसकर्मी भी घायल
Fri, 29 Mar 2019 12:01 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 29 Mar 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
पकड़े गए बदमाश और मौके पर एसएसपी
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में गुरुवार रात को पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में चार बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। वहीं दो पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हो गए हैं। हालांकि कुछ देर तक यह सूचना रही कि कुख्यात बदन सिंह बद्दो के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई है। लेकिन बाद में पता चला कि बद्दो नहीं अन्य बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने सभी घायल बदमाशों और पुलिसकर्मियों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस का कहना है कि फरार दो आरोपियों की तलाश में भी दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
एसएसपी नितिन तिवारी के अनुसार, हाईवे एनएच-58 पर नंगली गेट के पास एक इनोवा कार में सवार छह बदमाशों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस अधिकारियों ने चार बदमाशों के पैर में गोली मार दी। उन्होंने बताया कि दो पुलिसकर्मियों के हाथ में भी गोली लगी है।
विज्ञापन
उधर, पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने बदमाशों के पास से इनोवा कार को कब्जे में ले लिया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/