यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, जांबाज अफसरों ने इनामी बदमाश को मारी गोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के ग्राम पूठी सठला नहर पटरी पर शनिवार देर शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी की तो हमलावर बाइक छोड़कर जंगल में भाग निकले। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली में 15 हजार का इनामी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वहीं, दूसरा बदमाश फरार हो गया। घायल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि इंस्पेक्टर परीक्षितगढ़ अशोक कुमार मवाना-परीक्षितगढ़ मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि बाइक सवार दो युवक लूट की बाइक से घटना को अंजाम देने जा रहे हैं। इस सूचना पर चेकिंग के दौरान नहर पटरी पर घेराबंदी के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी गोलीबारी में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। जिसकी पहचान योगेश पुत्र झब्बर पुत्र निवासी अगवानपुर के रूप में हुई। एसपी देहात ने बताया कि योगेश के पास से लूटी हुई बाइक, तमंचा, पांच कारतूस और चाकू बरामद हुआ है। उसका साथी मिट्ठू निवासी छुछाई फरार है। योगेश 15 हजार का इनामी था। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में लूट, हत्या एवं चोरी समेत 17 मुकदमे दर्ज हैं।
लूट की बाइक से करता था लूट
एसपी देहात ने बताया कि योगेश शातिर लुटेरा है। डेढ़ माह पूर्व मवाना में हुई लूट में वांछित चल रहा था। जो बाइक बरामद हुई वह भी लूट की है। जो अपने साथी के साथ किला रोड, मवाना रोड, गढ़ रोड पर लूटपाट कर चुका है। दो माह पहले इन बदमाशों ने मेडिकल कॉलेज के पास दंपती से चेन लूटी थी। चेन परीक्षितगढ़ के एक सुनार को बेची थी। लिसाड़ी गेट में भी लूट की कई घटनाओं को अंजाम दिया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/