फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Encounter in Meerut and arrested of one accused and a pistol recovered

मुठभेड़: पुलिस के हत्थे चढ़ा 25 हजार का इनामी बदमाश, दे चुका था कई बड़ी वारदातों को अंजाम

Thu, 14 Mar 2019 06:19 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 14 Mar 2019 06:19 PM IST
विज्ञापन
Encounter in Meerut and arrested of one accused and a pistol recovered
प्रेस वार्ता कर बदमाश के बारे में जानकारी देते एसपी देहात अविनाश पांडेय - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में किठौर पुलिस और क्राइम ब्रांच की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से फायरिंग के बाद पुलिस ने एक बदमाश को दबोच लिया। जबकि उसका साथी फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस की गिरफ्त में आया बदमाश हत्या और लूट सहित कई गंभीर मामलों में वांछित चल रहा था। 

विज्ञापन


वहीं एसपी देहात अविनाश पांडेय ने गुरुवार दोपहर को प्रेसवार्ता कर इस मामले में जानकारी दी। एसपी देहात ने बताया कि राहुल पर 25 हजार का इनाम था। उसे देर रात किठौर पुलिस ने मुठभेड़ में दबोच लिया।
विज्ञापन


एसपी देहात अविनाश पांडेय के अनुसार बुधवार देर रात क्राइम ब्रांच को परीक्षितगढ़ क्षेत्र में वांछित बदमाशों की मौजूदगी की सूचना मिली। दोनों बदमाश बाइक पर सवार थे। क्राइम ब्रांच ने उनका पीछा शुरू कर दिया। साथ ही किठौर पुलिस को भी इसकी जानकारी दी। पुलिस की घेराबंदी के बाद बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। दोनों ओर से फायरिंग हुई, जिसके बाद पुलिस ने एक बदमाश को दबोच लिया। जबकि उसका साथी फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस गिरफ्त में आए बदमाश की पहचान मुजफ्फरनगर के टितोड़ा निवासी वांछित अपराधी राहुल पुत्र भागमल के रूप में हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी देहात ने बताया कि राहुल भड़ौली निवासी रवि की हत्या में वांछित था। इसके अलावा बहसूमा से स्कॉर्पियो लूट, रोहटा में संदीप नाई की हत्या सहित अन्य कई गंभीर मामलों में वह वांछित चल रहा था। पुलिस ने उसके पास से एक मोटरसाइकिल और 32 बोर का पिस्टल बरामद की है। देर रात तक फरार बदमाश की तलाश में कॉम्बिंग अभियान चलाया गया, लेकिन बदमाश नहीं मिला।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed