{"_id":"8abb0020915f7813a9bb05effa58d149","slug":"dr-shalini-arya-hindi-news-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. विशाल की बहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डॉ. विशाल की बहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Tue, 29 Sep 2015 02:26 AM IST
विज्ञापन
डॉ. शालिनी आर्य के घर में घुसकर उसकी बेटियों को उठाने की धमकी देने के मामले में डॉ. विशाल आर्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उधर, डॉ. शालिनी के परिजनों ने अब विशाल की बहन पर ट्यूशन टीचर के जरिए बेटियों से मिलने का आरोप लगाया है। हालांकि, बेटियों ने खुद ही विशाल की बहन से मिलने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि डॉ. शालिनी के पिता राजेश कोड़ा ने आरोप लगाया था कि रविवार सुबह डॉ. विशाल आर्य की बहन सपना दो व्यक्तियों के साथ घर आई और शालिनी की बेटियों के न मिलने पर उन्हें स्कूल के रास्ते से उठाने की धमकी दी थी। डॉ. शालिनी के परिजनों की तहरीर पर सदर थाने में सपना के खिलाफ धमकी देने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
उधर, शालिनी की बहन शिल्पी गुप्ता ने बताया कि शालिनी की बेटियां बेगमबाग निवासी संध्या गुप्ता के पास ट्यूशन के लिये जाती हैं। आरोप है कि सोमवार को सपना ने संध्या से मुलाकात की और बेटियों से मिलने की इच्छा जाहिर की। वहीं बच्चियों ने सपना से मिलने के लिए इनकार कर दिया।
विज्ञापन