फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   docter posion in meerut

महिला चिकित्सक को जहर का इंजेक्शन लगाया

Tue, 01 Sep 2015 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 01 Sep 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
docter posion in meerut

दहेज उत्पीड़न की शिकार महिला डॉक्टर की उसके पति और सास ने ही जहर का इंजेक्शन देकर हत्या करने की कोशिश की। अस्पताल में वेंटिलेटर पर महिला डॉक्टर 20 घंटे से मौत से लड़ रही है। महिला डॉक्टर के पिता ने अपने दामाद और उसकी मां के खिलाफ सदर थाना बाजार में गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी पति फरार है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सदर थाना बाजार क्षेत्र अंतर्गत अरविंदपुरी निवासी डॉक्टर शालिनी आर्य (35) (एमडी मेडिसिन) पुत्री राजेश कुमार की शादी 11 नवंबर 2002 को थापर नगर गली नंबर-5 निवासी चर्चित चेस्ट स्पेशलिस्ट डॉ. सीएल आर्य के बेटे डॉक्टर विशाल आर्य से हुई थी। शालिनी की दो बेटियां वर्निका (9) और निखिता (5) हैं।
विज्ञापन


शालिनी थापर नगर में ही क्लीनिक चलाती थी। डॉ. विशाल आर्य से ज्यादा मरीज बागपत, मुजफ्फरनगर, बिजनौर समेत कई जिलों से शालिनी के पास आते थे। आरोप है कि शादी के बाद से ही विशाल और उसकी मां बीना आर्य दहेज कम मिलने को लेकर शालिनी को प्रताड़ित करते थे, लेकिन डॉ. सीएल आर्य शालिनी का सपोर्ट करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएल आर्य की जुलाई 2014 में मौत के बाद विशाल और उसकी मां ने शालिनी को ज्यादा ही प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। दहेज के अलावा दोनों शालिनी को बेटा न होने का उलाहना देते हुए भी प्रताड़ित करते थे।

शालिनी के पिता राजेश कोड़ा ने बताया कि रविवार सुबह उनकी पत्नी प्रेमलता के पास शालिनी की ससुराल से कॉल आई कि दादी मम्मी से लड़ रही हैं और गालीगलौज कर रही हैं। राजेश अपने रिश्तेदारों के साथ शालिनी से मिलने पहुंचे तो बातचीत के दौरान दामाद विशाल ने धमकी दी थी कि वह सुसाइड कर लेगा और अपनी मौत के  लिए शालिनी और ससुराल वालों को जिम्मेदार बताएगा। उन्होंने बताया कि वे सभी को समझाकर वापस आ गए थे।

रविवार देर रात करीब पौने तीन बजे विशाल ने फोन करके बताया कि शालिनी की तबियत अचानक खराब हो गई है। जब हम सुशीला जसवंत राय अस्पताल पहुंचे तो शालिनी वेंटिलेटर पर थी और विशाल वहां मौजूद था।

विशाल ने किया हंगामा
सोमवार सुबह जब शालिनी की बहन शिल्पी गुप्ता समेत अन्य परिजन शालिनी से मिलने आईसीयू में जाने लगे तो विशाल ने उन्हें घुसने नहीं दिया। जिसे लेकर काफी हंगामा हुआ। बाद में उन्हें मिलने दिया गया। विशाल पर परिजनों ने जहर देने का आरोप लगाया और पुलिस को सूचना दी तो वह वहां से अपनी दोनों बेटियों को लेकर भाग गया।

खुद मौत से मौत से लड़ रही डॉक्टर
मरीज की जिंदगी बचाने को लेकर संवेदनशील रहने वाली डॉक्टर शालिनी आर्य खुद मौत से लड़ रही है। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार डॉक्टर शालिनी को इंजेक्शन के जरिये पहले जहर दिया गया और फिर उसकी गला दबाकर हत्या का भी प्रयास किया गया। शालिनी के शरीर में जहर इतना अधिक फैल चुका है कि उन्हें वेंटिलेटर के सहारे जिंदा रखने की कोशिश की जा रही है। शालिनी का इलाज कर रहे डॉक्टर भी मान रहे हैं कि दस प्रतिशत ही गुंजाइश है कि शालिनी की जान बच सके।


गंभीर धाराओं में नामजद विशाल फरार
डॉक्टर शालिनी के पिता की तहरीर पर सदर थाने में विशाल आर्य और उसकी मां वीना आर्य पर गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। एएसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि विशाल और बीना के खिलाफ दहेज के लिये प्रताड़ित करने, इंजेक्शन के जरिये जहर देने, गला दबाकर हत्या का प्रयास करने, गालीगलौज करने और जान से मारने की धमकी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी डॉक्टर विशाल आर्य फरार है। पुलिस जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed