फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   dengue fever meerut

इंचौली के कस्तला गांव में बुखार से दंपति की मौत पर हंगामा

Wed, 21 Oct 2015 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 21 Oct 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
dengue fever meerut

इंचौली क्षेत्र का कस्तला गांव बुखार से तप रहा है। हालात यह हैं कि गांव के हर परिवार में कोई न कोई बुखार की गिरफ्त में है। इससे अब तक 20 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। जबकि, करीब 22 लोग अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। इस बीच, सोमवार को बुखार से ही एक दंपति की मौत हो गई।

विज्ञापन


इससे तमतमाए ग्रामीणों ने मंगलवार को पीएचसी पर हंगामा करते हुए मेडिकल स्टाफ को बंधक बना लिया। सीएमओ को बुलाने की मांग पर अड़े ग्रामीणों ने डिप्टी सीएमओ को मौके पर देखकर जबर्दस्त हंगामा काटा। उन्होंने जब अस्पताल का पूरा स्टाफ बदलने का आश्वासन दिया, तब जाकर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन


कस्तला गांव निवासी 55 वर्षीय कालू शर्मा और उनकी पत्नी मंजू शर्मा करीब को एक सप्ताह से बुखार था। परिजनों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां इलाज के दौरान सोमवार को दोनों की मौत हो गई। मंगलवार दोपहर दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव में बुखार से लगातार हो रही मौतों से गुस्साए ग्रामीण मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे पीएचसी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंगामा करते हुए डॉक्टर और फार्मेसिस्ट को अस्पताल में ही बंधक बना लिया। ग्रामीण सीएमओ को बुलाने की जिद पर अड़ गए। सूचना पर सीएमओ ने दोपहर में डॉ. राजीव शर्मा, डॉ. गंगाप्रसाद और डॉ. नूतन को मौके पर भेजा। लेकिन, उन्हें भी बंधक बनाते हुए ग्रामीण सीएमओ को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। चार घंटे इंतजार के बाद डिप्टी सीएमओ डॉ. केसी तिवारी, एसीएमओ संजय जोधा, भावनपुर सीएचसी प्रभारी अशोक कुमार मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए हंगामा और तेज कर दिया।

सफाईकर्मी बांटता है दवा:
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में फार्मेसिस्ट नहीं, बल्कि सफाईकर्मी दवा देता है। जबकि, फार्मेसिस्ट और डॉक्टर सिर्फ दो घंटे के लिए आते हैं। एसीएमओ ने अस्पताल का पूरा स्टाफ बदलने का आश्वासन दिया और गांव में संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए दवा की छिड़काव कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। सूचना पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष अजीत चौधरी ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर सीएमओ, एसडीएम और डीएम से वार्ता करने की बात कही।

कई परिवार भी हैं चपेट में
ग्राम प्रधान गजेंद्र सिंह ने बताया कि गांव में बुखार महामारी की तरह फैला हुआ है। डेढ़ माह में 20 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें रमेश, शामिया, कालू, सीमा, मुथरी, राबिया, कैलाशी, खूब सिंह, सुदेश, प्रकाश, श्यामू, योगेश, धीरज और राजवीरी समेत अन्य शामिल हैं। इसके अलावा किरनपाल सिंह और उनके भाई के परिवार के सदस्यों में छोटे से लेकर बड़े तक बुखार की चपेट में हैं। पूर्व प्रधान मनीराम करीब एक सप्ताह से बुखार की चपेट में हैं और केएमसी में भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि बुखार से पीड़ित गांव के 22 से अधिक लोग विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं।

आज लगेगा चिकित्सा कैंप
डिप्टी सीएमओ तिवारी, एसीएमओ डॉ. जोधा ने बताया कि गांव में बुधवार चिकित्सा कैंप लगे। इसमें चिकित्सक बुखार से पीड़ित लोगों की जांच करेंगे। साथ ही दवाओं के छिड़काव का भी बंदोबस्त किया जाएगा।


गांव में यज्ञ करेंगे ग्रामीण
ग्रामीणों ने बताया कि बुखार से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। स्वास्थ्य विभाग से नाउम्मीद हो चुके ग्रामीण अब हवन-पूजन की तैयारी में हैं। इसके लिए वे चंदा भी जुटा रहे हैं। दो दिन बाद गांव में हवन-पूजन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed