फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deepening the mystery of the attack on the couple of Chennai, now these points will be examined

चेन्नई के नवदंपति पर हमले का रहस्य गहराया, अब इन बिंदुओं पर होगी जांच

Tue, 20 Jun 2017 05:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 20 Jun 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
Deepening the mystery of the attack on the couple of Chennai, now these points will be examined
महिला से पूछताछ करती पुलिस

बाईपास पर दो दिन पूर्व चेन्नई के नवदंपति पर जानलेवा हमले का रहस्य गहराता जा रहा है। लूट के अलावा पुलिस मामले में कई बिंदुओं पर जांच-पड़ताल में जुटी है। लूट की कोशिश का मामला पुलिस के गले भी नहीं उतर रहा। पुलिस अब इनका बैकग्राउंड खंगाल रही है। चंडीगढ़ तक साथ रहे 15 दोस्तों और कुछ रिश्तेदारों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही हैं। पुलिस ने दंपति के कई दोस्तों के नंबरों की सीडीआर निकलवाई है। मेरठ के आनंद हॉस्पिटल में भर्ती घायल की हालत में सुधार है। पुलिस ने थोड़ी देर के लिए उससे भी पूछताछ की है।        

विज्ञापन


तमिलनाडु के चेन्नई की रामपुरम कॉलोनी निवासी आदित्य शनिवार शाम अपनी पत्नी विजय लक्ष्मी के साथ हरिद्वार से बुलेट मोटरसाइकिल से दिल्ली लौट रहा था। नई मंडी कोतवाली के बाईपास पर बागोवाली चौकी से चंद कदमों की दूरी पर बाइक सवार बदमाशों ने दंपति पर फायरिंग कर दी। गोली आदित्य की गर्दन में लगने से वह मौके पर गिर गया। बाइक गिरने से पत्नी विजय लक्ष्मी भी घायल हो गई थी। वारदात के बाद बाइक सवार दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए थे। दूसरी बाइक पर आगे चल रहे साथी श्याम तेजा ने लोगों की सहायता से दोनों को भोपा रोड स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। शुरुआत में वारदात के पीछे लूटपाट का प्रयास माना जा रहा था, लेकिन तफ्तीश में इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है।

विज्ञापन

नगदी और जेवरात को छुआ तक नहीं

Deepening the mystery of the attack on the couple of Chennai, now these points will be examined
चेन्नई के नवदंपति को गोली मारी

बदमाशों ने गोली मारने के बाद दंपति के किसी सामान को नहीं लूटा। यही बात पुलिस को खटक रही है। आखिर बदमाशों ने आदित्य पर गोली क्यों चलाई। उनका मकसद क्या था। चेन्नई के इस दंपति को यहां कोई जानता तक नहीं। ऐसे में बदमाश उसकी जान क्यों लेना चाहते थे। ऐसे तमाम सवाल हैं, जिनका जवाब तलाशने में पुलिस जुटी है। मौका-ए-वारदात पर पहुंची पुलिस को विजय लक्ष्मी ने बताया था कि बाइक पर आए बदमाशों ने उन्हें रुकने का इशारा किया था। आदित्य के बाइक नहीं रोकने पर उन्होंने गोली चला दी, जो आदित्य की गर्दन में लगी। दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को कोई खास सुराग हाथ नहीं लग पाया है। एक पखवाड़े से 15 साथियों के साथ दिल्ली, लेह-लद्दाख, चंडीगढ़ आदि जगहों पर घूमने के बाद दंपति शुक्रवार को साथियों से अलग होकर हरिद्वार पहुंचे थे। मेरठ के आनंद हॉस्पिटल में भर्ती घायल की हालत में कुछ सुधार हुआ है। पुलिस टीम ने डॉक्टर की परमीशन लेकर कुछ देर के लिए आदित्य से पूछताछ की। आदित्य ने बदमाशों के बारे में कोई जानकारी होने से इंकार किया है। पुलिस ने उनके 15 साथियों के बारे में जानकारी जुटाई। उनके मोबाइल नंबर भी लिए गए हैं। दोस्तों के नंबरों की भी सीडीआर चेक की जा रही है। पुलिस ने हरिद्वार निवासी रिश्तेदारों के बारे में भी पूछताछ की है। पुलिस के अनुसार दंपति की करीब एक माह पूर्व अरेंज मैरिज हुई थी। इन सब बिंदुओं पर पुलिस की जांच चल रही है। 
     
चेन्नई के नवदंपति पर हमले के मामले में सबसे अहम बात यह है कि आदित्य और विजय लक्ष्मी के पास जेवरात, कीमती मोबाइल और नगदी थी। गोली मारने के बाद बदमाशों ने उनके सामान को छुआ तक नहीं। आदित्य की गर्दन में गोली लगने के बाद बदमाश फरार हो गए। पुलिस इसी बिंदु की वजह से घटना को लूट के प्रयास से खारिज कर रही है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हमलावर

Deepening the mystery of the attack on the couple of Chennai, now these points will be examined
सीसीटीवी कैसरे में कैद आरोपी

दोनों बदमाशों की सीसीटीवी फुटेज मिल गई है, लेकिन दो दिन बाद भी पुलिस उनकी पहचान नहीं कर पाई है। पुलिस जिले के कुछ बदमाशों की खोजबीन में जुटी है, लेकिन फिलहाल केस का सिरा पुलिस के हाथ नहीं लग रहा। एक टीम ने हाईवे के दर्जनों ढाबों पर जाकर सफेद कलर की बाइक की पहचान करने का प्रयास किया है। किसी भी ढाबे वाले और दुकानदार ने सफेद बाइक देखे जाने से इंकार किया है। हालांकि दंपति का कहना है कि बाइक सवार काफी दूर से उनका पीछा कर रहे थे। 

होटल खंगालने जा सकती है पुलिस 
एक पखवाड़े से दिल्ली से लेकर लद्दाख और चंडीगढ़ के अलावा जहां-जहां भी दंपति दोस्तों के साथ घूमने के लिए गए, वहां पुलिस तफ्तीश के लिए जाने की तैयारी कर रही है। दो दिन की जांच में पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है। दोस्तों के साथ जिन होटलों या लॉज में दंपति रहे, वहां यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि कहीं उनका कोई झगड़ा तो नहीं हुआ था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed