फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crooks looted Scorpio car near CO Office in Meerut district at Uttar Pradesh

मेरठ: सीओ ऑफिस के पास से रिटायर्ड मेजर का अपहरण, मामले की लखनऊ तक गूंज

Tue, 18 Jun 2019 01:56 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 18 Jun 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
Crooks looted Scorpio car near CO Office in Meerut district at Uttar Pradesh
एसएसपी नितिन तिवारी - फोटो : social media

मेरठ में सीओ सिविल लाइन ऑफिस के पास से हथियारबंद बदमाशों द्वारा रिटायर्ड मेजर का अपहरण करने पर हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एक आरोपी सोनू मलिक निवासी भगवानपुर किठौर को अपहरण में नामजद किया गया है। हालांकि पुलिस 12 लाख रुपये के लेनदेन का मामला बता रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार ईसापुर बीबीनगर बुलंदशहर निवासी सतपाल सिंह यादव करीब दस साल से बना मसूरी, इंचौली में रहते हैं। सतपाल की बना गांव में ओलंपिक स्पोर्ट्स फैक्टरी है। सतपाल बेटी पूजा के पास विकास विहार मोहनपुरी में सुबह नौ बजे गए थे। बेटी विकास विहार में रहकर पढ़ाई कर रही है। दोपहर करीब तीन बजे सतपाल ड्राइवर राहुल के साथ वापस फैक्टरी लौट रहे थे। आरोप है कि मोहनपुरी में सीओ सिविल लाइन ऑफिस के पास हथियारबंद बदमाशों ने ड्राइवर को पीटकर गाड़ी से उतार दिया और सतपाल यादव को उन्हीं की स्कॉर्पियो में अपहरण कर ले गए।
विज्ञापन


राहुल की सूचना पर सीओ सिविल लाइन हरिमोहन सिंह और इंस्पेक्टर सिविल लाइन अब्दुर रहमान सिद्दीकी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सतपाल की बेटी पूजा और ड्राइवर से जानकारी ली। इंस्पेक्टर के मुताबिक सतपाल पर सोनू मलिक निवासी भगवानपुर किठौर के 12 लाख रुपये हैं। इसको लेकर दोनों में विवाद चल रहा है। सोनू अपनी बुलेट पर आया था और उसके साथ दो बदमाश थे। उनके दो बेटे हैं। एक बेटा फैक्टरी में उनके साथ रहता है। जबकि दूसरा अभी पढ़ा रहा है। सतपाल को छह माह पूर्व ब्रेन हेमरेज हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ तक गूंजा मामला
दिनदहाडे़ रिटायर्ड मेजर के अपहरण का मामला लखनऊ तक गूंज गया। हालांकि उनका सुराग नहीं लगा। पुलिस ने आरोपी और सतपाल यादव के मोबाइल की सीडीआर निकलवाई है। जांच में गढ़ रोड पर लोकेशन मिलने के बाद दोनों मोबाइल स्विच ऑफ हो गए। पुलिस ने सोनू मलिक की तलाश में उसके घर दबिश दी, लेकिन वह फरार मिला। आरोपी के परिजनों ने भी कोई जानकारी नहीं दी। चश्मदीद ड्राइवर ने सोनू मलिक को पहचाना बताया। 

कर रहे हैं तलाश
रिटायर्ड मेजर को सोनू और उसके दो साथी स्कॉर्पियो समेत अगवा करके ले गए हैं। मुकदमा दर्ज कर लिया है। तलाश जारी है। मामला 12 लाख रुपये के लेनदेन का बताया गया है। - डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटी

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed