फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Report of a robbery turns out to be false; case of assault comes to light.

Aligarh News: लूट की सूचना निकली झूठी, मामला मारपीट का आया सामने

Tue, 27 Oct 2026 02:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Report of a robbery turns out to be false; case of assault comes to light.
छर्रा-बरला मार्ग पर टिकटा से फुसावली जाने वाले बंबे पर लूट की सूचना से पुलिस में खलबली मच गई। जांच में लूट की सूचना झूठी निकली। पुलिस ने देर रात मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सरिता सिंह ने बताया कि गांव फुसावली निवासी दिनेश कुमार कस्बा छर्रा की गल्ला मंडी में आढ़त चलाते हैं। रविवार शाम करीब पांच बजे वह तीन अन्य साथियों के साथ गांव लौट रहे थे। उन्होंने रास्ते में दो लोगों पर मारपीट कर साढ़े चार लाख रुपये लूटने का आरोप लगाया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन

पुलिस को शुरुआत से ही लूट की घटना संदिग्ध लगी। पूछताछ में दिनेश कुमार ने बताया कि उन्होंने छर्रा के एक गल्ला व्यापारी से रुपये लेने की बात कही थी। पुलिस ने संबंधित व्यापारी से पूछताछ की। उसने 23 अक्तूबर को रुपये देने की बात बताई। वहीं, गल्ला मंडी स्थित आढ़त की दुकान पर एक लाख रुपये से अधिक की रकम भी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में दिनेश कुमार ने स्वीकार किया कि रास्ते में मारपीट हुई थी, लेकिन लूट की सूचना झूठी दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने उनकी तहरीर के आधार पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। झूठी सूचना देने के मामले में दिनेश कुमार के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


लूट की सूचना पर पुलिस ने शुरू की जांच
थाना बरला पुलिस ने सूचना मिलते ही मामले की पड़ताल की। रुपये के लेनदेन की जानकारी जुटाई गई। जांच में लूट की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed