फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crooks looted a tractor from farmer in Muzaffarnagar district of Uttar Pradesh

यूपी: बदमाशों ने तमंचे के बल पर किसान से लूटा ट्रैक्टर, फिर नलकूप में बंदकर भागे आरोपी

Wed, 13 Nov 2019 08:56 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 13 Nov 2019 08:56 PM IST
विज्ञापन
Crooks looted a tractor from farmer in Muzaffarnagar district of Uttar Pradesh
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में गांव भनवाड़ा के जंगल में खतौली शुगर मिल में गन्ना लेकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक से चार बदमाशों ने तमंचों के बल पर ट्रैक्टर लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने चालक के साथ मारपीट भी की और मोबाइल भी लूट लिया। बदमाश चालक को नलकूप में बंद कर ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए। 

विज्ञापन


रतनपुरी निवासी ब्रह्मपाल पुत्र सतपाल सिंह प्रजापति ने अपना ट्रैक्टर खतौली के त्रिवेणी शुगर मिल में गन्ने की ढुलाई में लगा रखा है, जो कि रियावली नंगला के तौल केंद्र से शुगर मिल में गन्ना लेकर जाता है। ट्रैक्टर पर समौली निवासी राजकुमार पुत्र हुकमचंद चालक है। मंगलवार की रात करीब साढ़े बारह बजे चालक राजकुमार रियावली नंगला स्थित तौल केंद्र से ट्रॉली में गन्ना भरकर खतौली शुगर मिल के लिए चला था। वह गांव भनवाड़ा और मंडावली खादर के बीच स्थित मोड़ के पास पहुंचा, तो वहां सड़क पर चढ़ाई होने के कारण ट्रैक्टर ट्रॉली धीमी गति से चल रहा थी। अचानक पीछे से पैदल ही आए चार बदमाश चलते ट्रैक्टर पर चढ़कर चालक राजकुमार को कब्जे में ले लिया। उनमें से दो बदमाशों ने चालक को तमंचे के बल पर ट्रैक्टर से नीचे उतार दिया। दो अन्य बदमाश ट्रॉली को वहीं छोड़कर ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


इसके अलावा दो बदमाशों ने वहीं पास स्थित नलकूप का ताला तोड़ा और उसके अंदर चालक को बंदकर फरार हो गए। इस बीच बदमाशों ने चालक राजकुमार से उसका मोबाइल फोन भी लूट लिया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की। बदमाशों के जाने के कुछ देर बाद चालक राजकुमार नलकूप की छत में लगी सिल्ली को हटाकर किसी तरह से बाहर निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उसने वहां से गुजर रहे मजदूरों से मोबाइल फोन लेकर डायल 100 नंबर पर पुलिस को लूट की सूचना दी। रतनपुरी थाना प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बुधवार सुबह होने पर पीड़ित चालक राजकुमार ने चार अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध ट्रैक्टर लूटने की तहरीर दी।  

यह भी पढ़ें: मेरठ: लूट के विरोध में मौसी-भांजे को मारी गोली, मची चीख-पुकार, बदमाश फरार

उधर, इस मामले में एसपी देहात नेपाल सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने लूट के शिकार ट्रैक्टर चालक राजकुमार से घटना के संबंध में पूछताछ की। इसके अलावा क्राइम ब्रांच और सर्विलांस की टीम ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। एसपी देहात नेपाल सिंह ने बताया कि पुलिस की तीन टीमों को इस लूट के खुलासे के लिए लगाया गया है। बहुत जल्द लूट का खुलासा किया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed