फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crooks firing on petrol pump in Meerut and all accused imprisoned in CCTV camera

बेखौफ बदमाशों ने की पेट्रोल पंप पर फायरिंग, गार्ड से कैश लूटने की कोशिश, आरोपी सीसीटीवी में कैद

Fri, 14 Jun 2019 12:28 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 14 Jun 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
Crooks firing on petrol pump in Meerut and all accused imprisoned in CCTV camera
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में एक माह पहले बदमाशों ने परतापुर के जिस पेट्रोल पंप पर डाका डाला था, उसी पेट्रोल पंप को गुरुवार रात में बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने लूटने का प्रयास किया। पुलिस को आता देख बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए। दोनों बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए।  

विज्ञापन


12 मई को डस्टर सवार आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने दिल्ली रोड पर परतापुर में देवेंद्र सिंह के चौधरी पेट्रोल पंप पर सेल्समैन को बंधक बनाकर डकैती डाली थी। एसएसपी ने घटना का खुलासा कर गाजियाबाद के डी-12 गैंग के बदमाशों को जेल भेजा था। घटना के बाद से इस पंप पर पुलिस तैनात रहती है।
विज्ञापन

 
बताया गया कि गुरुवार रात गनमैन की साइकिल में पंक्चर होने के कारण आधा घंटा लेट हो गया। घाट चौकी इंचार्ज श्यौराज सिंह पेट्रोल पंप पर थे और पानी लेने अंदर गए थे। इस बीच पीली पल्सर बाइक सवार बदमाश तेज स्पीड से चौधरी पेट्रोल पंप पहुंचे और कैश ऑफिस के पास कई राउंड फायरिंग की। पेट्रोल पंप के कर्मचारी जान बचाकर भागे। गोलियों की आवाज सुनकर पहुंचे दरोगा ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन बदमाशों ने बाइक दौड़ा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी, इंस्पेक्टर परतापुर तपेश्वर सागर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कई जगह चेकिंग कराई, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा। पुलिस ने मौके से दो खोखे बरामद किए। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में ले लिया, जिसमें एक बदमाश ने चार राउंड फायरिंग की है।

पहले हो चुका हमला
चौधरी पेट्रोल पंप के मालिक देवेंद्र सिंह से पहले भी लाखों की लूट हो चुकी है जिसके विरोध करने पर बदमाशों ने उनकी गर्दन में गोली मार दी थी। तबसे देवेंद्र पेट्रोल पंप पर गनर के साथ सिक्योरिटी गार्ड भी रखते हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed