फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Criminals injured and arrested in police encounter at Muzaffarnagar district

मुजफ्फरनगर: रात में हुई मुठभेड़, गैंग लीडर समेत तीन बदमाश घायल, एक हुआ फरार

Tue, 19 Nov 2019 12:13 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 19 Nov 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
Criminals injured and arrested in police encounter at Muzaffarnagar district
मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर जनपद की नई मंडी पुलिस ने सोमवार की रात हुई मुठभेड़ में तीन बदमाशों को दबोच लिया। पैर में गोली लगने से तीनों बदमाश घायल हो गए। पकड़े गए तीनों मेरठ के नामचीन बदमाश है, जिनमें 25 हजार का गैंग लीडर मोनू उर्फ प्रदीप और 20 हजार का अनुज यादव भी शामिल है। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश फरार हो गया, जिसे पुलिस तलाश रही है। 

विज्ञापन


एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि सोमवार की रात नई मंडी कोतवाली पुलिस जौली रोड पर चेकिंग कर रही थी। तभी दो बाइक सवार चार युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो युवक पुलिस पर फायरिंग कर कूकड़ी रोड की ओर भागने लगे। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो तीन बदमाश गोली लगने से घायल होकर वहीं बाइक से गिर गए, जबकि एक बदमाश फरार हो गया। घायल बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया। बदमाशों ने अपने नाम मोनू उर्फ प्रदीप पुत्र निर्भय शरण निवासी टीचर कॉलोनी, बहसूमा, मेरठ, अनुज यादव पुत्र अतरपाल निवासी तोहफापुर, इंचौली, मेरठ और प्रवीण पुत्र सत्तू निवासी सरुरपुर खुर्द मेरठ बताए, जबकि फरार हुआ चौथा बदमाश देवेंद्र निवासी सरुरपुर का बताया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुठभेड़ के दौरान सिपाही के पेट में लगी गोली, फिर पुलिस ने गोकश को घायल कर दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि मेरठ पुलिस की ओर से गंगानगर थाने में 307 के एक मुकदमे में वांछित मोनू उर्फ प्रदीप पर 25 हजार और अनुज पर 20 हजार का इनाम घोषित है। मोनू पर 27 संगीन मामलों के मुकदमे है। मोनू गैंग लीडर है। इन बदमाशों ने दो नवंबर की रात में भोपा रोड पर पेट्रोल पंप और छह नवंबर को नई मंडी भरतिया कॉलोनी में मनमोहन ज्वैलर्स के मालिक अमरीश गोयल को गोली मारकर लूटपाट करना स्वीकार किया है। बेगराजपुर पेट्रोप पंप के पास भी लूट की घटना की थी।

एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों से सराफ से लूटी गई चांदी, पेट्रोल पंप कर्मचारियों से लूटे गए तीन हजार रुपये, उनकी आईडी, दो बाइक, तीन तमंचे आदि सामान बरामद हुआ है। घायलों बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed