फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crime, Wife and daughter including international singer murdered in Shamli of Uttar Pradesh

ट्रिपल मर्डर: मशहूर भजन गायक सहित पत्नी व बेटी की धारदार हथियार से हत्या, इलाके में दहशत

Tue, 31 Dec 2019 11:27 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Tue, 31 Dec 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Crime, Wife and daughter including international singer murdered in Shamli of Uttar Pradesh
गायक और उनकी पत्नी व बेटी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में मंगलवार शाम को एक बड़ी घटना हो गई। यहां अंतर्राष्ट्रीय भजन गायक अजय पाठक व उनकी पत्नी और बेटी की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। तीनों के शव घर में ही पड़े मिले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


बता दें कि जिले की पंजाबी कॉलोनी में प्रसिद्ध गायक अजय पाठक (42 वर्ष) व उनकी पत्नी स्नेहा पाठक और उनकी 13 वर्षीय बेटी वसुंधरा पाठक को मौत के घाट उतार दिया गया। हालांकि अभी हत्या के कारण का पता नहीं लग सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 
विज्ञापन


बताया गया कि मंगलवार शाम को पड़ोसी उनके घर के अंदर गए तो तीनों के शव घर के अंदर पड़े थे। वहीं घर के अंदर का नजारा देख चीख- पुकार मच गई। इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस का मानना है कि वारदात काफी देर पहले हो चुकी थी। इस खौफनाक वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। वहीं मौके पर लोगों की भारी संख्या में भीड़ जमा हई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बसपा नेता मर्डर केस: भरी अदालत में खून का बदला खून, हर किसी के सामने थी मौत, देखें तस्वीरें

बताया जा रहा है कि हत्यारोपी उनके बेटे को उठा ले गए हैं। पुलिस ने पूरा मकान सील कर दिया है। किसी को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। 10 वर्षीय बेटा भागवत गायब है।

पुलिस के अनुसार अजय पाठक परिवार सहित ऊपरी मंजिल पर रहते थे। नीचे की तरफ उनके चाचा दर्शनलाल रहते हैं। बताया गया है कि अजय पाठक को परिवार सहित मंगलवार सुबह करनाल किसी कार्यक्रम में जाना था। सुबह उनके कमरे का बाहर से ताला लगा हुआ देखकर परिजनों ने समझा कि वे करनाल चले गए हैं। परिजनों ने फोन लगाया लेकिन उनका फोन नहीं लग पाया। इस दौरान उनकी गाड़ी भी गायब थी। 

वहीं शाम को करीब 4:00 बजे परिजनों ने शक होने पर कमरे का ताला तोड़कर देखा तो तीनों के शव अंदर पड़े हुए थे। अजय पाठक छह भाइयो में सबसे छोटे थे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed