फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   couple dead in Jani, doubt for honour killing

जानी में मिले युगल के शव, ऑनर किलिंग की आशंका

Mon, 06 Mar 2017 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Mon, 06 Mar 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
couple dead in Jani, doubt for honour killing
शव मिलने के बाद मौके पर फोरेंसिक जांच करती टीम। - फोटो : अमर उजाला
जानी थाना क्षेत्र के कलंजरी गांव में रविवार दोपहर प्रेमी युगल के शव ईख के खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों को गोली लगी थी। मौके से एक तमंचा और युवक की जेब से दो कारतूस मिले हैं। ग्रामीण जहां ऑनर किलिंग की आशंका जता रहे हैं, वहीं पुलिस अफसर इसे आत्महत्या बता रहे हैं। ग्राम प्रधान ने मामले में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कलंजरी निवासी संदीप (25) पुत्र श्रीपाल कश्यप की गांव केे बाहर तालाब के किनारे पर चक्की है। संदीप का गांव के ही धनपाल जाटव की बेटी ललिता (20) से पिछले काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अलग-अलग जाति के होने के चलते दोनों के परिजन इसके खिलाफ थे। रविवार दोपहर संदीप का भांजा अनुज उसका खाना लेकर चक्की पर गया था, लेकिन वह वहां नहीं मिला। अनुज के अनुसार इस दौरान ललिता का पिता धनपाल भी वहां पहुंचा। उसने बताया कि संदीप और ललिता के खून से लथपथ शव पास में चरण सिंह की ईख के खेत में पड़े हैं। संदीप की मौत का पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर यूपी 100 और इंस्पेक्टर जानी अखिलेश कुमार पहुंचे। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी तो एसपी देहात श्रवण कुमार सिंह, सीओ सरधना सीपी सिंह, सरधना, रोहटा और सरूरपुर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


कलंजरी गांव के संदीप और ललिला की दो साल पहले आटा चक्की से शुरू हुई दोस्ती और रविवार दोपहर ईख के खेत में खत्म हो गई। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। वहीं एक ही गांव और दोनों की जाति अलग होने के कारण परिजन इसका विरोध कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, परिजन रविवार को ललिता की शादी के लिए रिठानी में लड़का देखने गए थे। पुलिस और ग्रामीणों की मानें तो संदीप की गांव के बाहर आटा चक्की और धान निकालने की मशीन लगी हुई है। संदीप का पिता और बड़ा भाई भी उसके काम में आकर हाथ बंटाते थे। दो साल पहले संदीप और ललिता की चक्की से दोस्ती शुरू हुई थी। इसका परिजनों को पता चला तो वह विरोध करने लगे, यहां तक की ललिता के परिजनों ने उसके घर से निकलने पर भी रोक लगा दी। इसके बावजूद ललिता चक्की पर जाकर संदीप से चोरी छिपे मिलती रही। 
परिवार में मचा कोहराम
संदीप की मौत के बाद उसके  परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। बड़े भाई मनवीर की शादी हो चुकी है, मां कमलेश और अन्य लोग फू ट फूटकर रो रहे थे। मृतक के चाचा सतेंद्र उर्फ संतू ने बताया कि संदीप ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या हुई है, इसका पता पीएम रिपोर्ट से चल जाएगा।
रात में पोस्टमार्टम, ग्रामीणों की भीड़
रात में मेडिकल कॉलेज स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर दोनों के शवों का पोस्टमार्टम हुआ। इस दौरान गांव के लोगों का मोर्चरी पर जमावड़ा लगा था। एक ही गांव के होने के चलते दोनों के परिजन और रिश्तेदार भी दूरी बनाए हुए थे। दस बहनों में ललिता चौथे नंबर की बहन थी, उसके कोई भाई नहीं है।

कान में थी लीड
ललिता का शव बंधी हुई ईख के खेत में मेढ़ से 10-12 कदम अंदर की तरफ मिला। उसके बायें कान के पास गोली लगी थी। बायां हाथ सिर के ऊपर की तरफ जमीन पर था। कान में ईयर फोन था। एक चप्पल पैर में थी, दूसरी चप्पल चार-पांच कदम दूरी पड़ी थी। जिस तरफ ललिता का सिर था, उसी तरफ संदीप का भी सिर था। संदीप स्पोर्ट्स शूज, नीली जींस और टीशर्ट पहने था। दोनों के शव पास पास पड़े थे। युवती के कान के पास गोली लगने का घाव मोटा था, जिससे पुलिस मान रही कि एक या दो फीट की दूरी से गोली लगी है। युवक के गोली लगने का घाव बारीक था, जिसमें पुलिस ने माना कि पास से गोली लगी है। तमंचा युवती के सिर के पास पीछे की तरफ था। एक खोखा तमंचे में फंसा था, दूसरा कुछ दूरी पर पड़ा मिला। दो कारतूस युवक की पेंट की जेब में मिले। युवक का मोबाइल भी पास में पड़ा मिला।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed