फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Controversy over sloganeering in village Bijauli, firing, communal tension

दुल्हैंडी पर नारेबाजी को लेकर विवाद, पथराव-फायरिंग, सांप्रदायिक तनाव

Tue, 14 Mar 2017 07:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 14 Mar 2017 07:22 PM IST
विज्ञापन
Controversy over sloganeering in village Bijauli, firing, communal tension
बिजौली गांव में विवाद

गांव बिजौली स्थित ऐतिहासिक तख्त निकालने के दौरान मोदी जिंदाबाद और सत्यवीर त्यागी जिंदाबाद के नारे लगाने पर दो पक्षों में भिड़ गये। एक पक्ष के युवकों पर पथराव और फायरिंग का आरोप लगाया गया। मारपीट और पथराव में छह लोग घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों ने तीन को नामजद करते हुए 50 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी। 

विज्ञापन

भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

Controversy over sloganeering in village Bijauli, firing, communal tension
पीड़ित व्यक्ति

गांव बिजौली में कई दशक से होली पर तख्त निकाला जाता है। तख्त के आगे सैकड़ों युवा लाठी डंडे लेकर नाचते चलते है और तलवारबाजी करते हैं। होली के रंग के बाद सोमवार दोपहर गांव में छह तख्त निकाले गये। तख्त में हर वर्ग के युवा शामिल थे। इस बीच तख्त से नरेंद्र मोदी और किठौर विधानसभा से विजेता भाजपा प्रत्याशी सत्यवीर त्यागी जिंदाबाद के नारे लगाये गये। इस बीच दलित समाज के लोगों ने त्यौहार पर ऐसे नारे लगाये जाने का विरोध किया तो दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बन गयी। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार चौक मोहल्ले के युवा तख्त लेकर महात्मा गंगापुरी की समाधि पर जा रहे थे तभी कुछ लोगों ने घरों की छत से उनपर पथराव कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया

Controversy over sloganeering in village Bijauli, firing, communal tension
जख्म दिखाता पीड़ित व्यक्ति

इस बीच कई राउंड फायरिंग भी की गई। पथराव में चौक मोहल्ला निवासी रुपेश त्यागी, सुभाष त्यागी, चीकू, विकास, नवीन, रामनिवास, लव घायल हो गये। सूचना पर सीओ किठौर विनोद कुमार सिरोही के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने मामले को संभाला। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया। अस्पताल में विकास की हालत गंभीर बताई गयी जिसे जिला अस्पताल रैफर किया गया। सुभाष पुत्र जगन्नाथ ने अलकेश पुत्र चमन, कपिल पुत्र परमात्मा शरण, परमात्मा शरण पुत्र बसंता सहित पचास के खिलाफ बलवा सहित कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करायी। सोमवार देर शाम तक दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी रही। इंस्पेक्टर खरखौदा की मांग पर गांव में पीएसी तैनात कर दी गई। उधर, मंगलवार को काफी संख्या में दलित समाज के लोग थाने में पहुंचे और तहरीर दी। 

विज्ञापन

होलिका दहन पर ही बिगड़ा माहौल

Controversy over sloganeering in village Bijauli, firing, communal tension
पीड़ित व्यक्ति

ग्रांमीणों के अनुसार गांव की होली दलित मोहल्ले में रखी जाती है। गांव के सभी जाति के ग्रामीणों इकट्ठा होकर शांति व सौहार्दपूर्ण तरीके से प्रति वर्ष होलिका का दहन करते हैं। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार इस वर्ष एक पक्ष ने रविवार को दिन छिपते ही होली में आग लगा दी। इसके बाद दोनों पक्षों में तनाव के हालात बन गये। ग्रामीणों के अनुसार कुछ लोगों ने माहौल बिगाड़ने के उद्देश्य से कार्य किये।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed