फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Conflict and firing between in two side in a village and four people injured at Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर: कुत्ते की वजह से दो पक्षों में संघर्ष, जमकर फायरिंग, चार लोग घायल

Thu, 09 Apr 2020 10:49 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 09 Apr 2020 10:49 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में पूर्व प्रधान और पड़ोसी पक्ष में संघर्ष हो गया। इस दौरान जमकर फायरिंग हुई, जिसमें दोनों ओर से चार लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Conflict and firing between in two side in a village and four people injured at Muzaffarnagar
घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद में तितावी थाना क्षेत्र के गांव अमीरनगर में रंजिश के चलते कुत्ते के चबूतरे पर चढ़ने पर पूर्व प्रधान और पड़ोसी पक्ष में जमकर फायरिंग हुई, जिसमें दोनों ओर से चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा गया है। जहां से तीन घायलों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


तितावी थाना क्षेत्र के गांव अमीरनगर के पूर्व प्रधान अशोक और पड़ोसी मनोज उर्फ नीलू पक्ष में रंजिश चल रही है। बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे पूर्व प्रधान अशोक का लड़का आशु अपना कुत्ता घुमा रहा था, इसी दौरान कुत्ता मनोज के चबूतरे पर चढ़ गया। इसी बात को लेकर कहासुनी होने के बाद दोनों में गालीगलौज हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और मारपीट हो गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: घोड़े पर बैठकर बना रहे थे टिक-टॉक वीडियो, फिर ऐसे हुआ विवाद, जमकर पथराव-फायरिंग, दो लोग घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से जमकर फायरिंग हुई, जिसमें पूर्व प्रधान अशोक का बेटा आशु, भतीजा मनी और दूसरे पक्ष से मनोज और उसका भाई नितिन घायल हो गए। आशु के पेट में गोली लगना बताया गया है, जबकि अशोक की हालत भी गंभीर बताई गई है। 

सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर घायल को अस्पताल भेजा, जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। एसपी देहात नेपाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग में चार लोग घायल बताए गए हैं। पुलिस कार्रवाई में लगी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed