फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Conflict between two parties during make tik tok video in Muzaffarnagar city

यूपी: घोड़े पर बैठकर बना रहे थे टिक-टॉक वीडियो, फिर ऐसे हुआ विवाद, जमकर पथराव-फायरिंग, दो लोग घायल

Fri, 03 Apr 2020 11:46 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 03 Apr 2020 11:46 PM IST
सार

टिक- टॉक पर वीडियो बनाने के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे, धारदार हथियार चले। महिला समेत दो लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Conflict between two parties during make tik tok video in Muzaffarnagar city
आरोपी को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद के गांव संभलहेड़ा में टिक- टॉक वीडियो बनाने के दौरान विवाद में दो पक्ष आमने- सामने आ गए। जमकर लाठी- डंडे व धारदार हथियार चलने के साथ ही दोनों पक्षों में पथराव- फायरिंग भी हुई। संघर्ष में महिला समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव संभलहेड़ा में शुक्रवार सुबह कुछ युवक घोड़े पर बैठकर मोबाइल से टिक- टॉक वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान घोड़े ने ड्यूटी पर जा रहे सर्व यूपी ग्रामीण बैंक का कर्मचारी मोनू निवासी बहसूमा को लात मार दी, जिससे वह घायल हो गया। ग्राम प्रधान पति अब्दुल कादिर राव ने मोनू को उपचार दिलाकर पुलिस को जानकारी दी, जिस पर पुलिस ने टिक- टॉक वीडियो बना रहे सादिक व सारिक पुत्रगण याकूब को हिरासत में ले लिया। इसे लेकर युवकों के परिजनों की ग्राम प्रधान पक्ष से कहासुनी हो गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: स्टंटबाजी पर टिक टॉक वीडियो बनाने के चक्कर में गई युवक की जान, होली पर पसरा मातम
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके कुछ देर बाद ही युवकों के परिजनों ने ग्राम प्रधान पति पर हमला कर दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी- डंडे व धारदार हथियार चलने के साथ ही पथराव भी हुआ। संघर्ष में बुशरा पत्नी शौकत और शालू पुत्र बाबू घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जानसठ सीएचसी में भर्ती कराते हुए दो लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के गांव से लौटते ही एक बार फिर दोनों पक्ष आमने- सामने आ गए। कई राउंड फायरिंग होने से गांव में हड़कंप मच गया। 

थानाध्यक्ष एचएन सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed