फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   cochoing centre sanchaalak

कोचिंग सेंटर संचालक की पीटकर हत्या, बवाल

Fri, 14 Oct 2016 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Fri, 14 Oct 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
cochoing centre sanchaalak
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
रोहटा रोड पर बुधवार रात दो दोस्तों ने कोचिंग सेंटर संचालक को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। आसपास के लोगों की भीड़ जुटी तो आरोपी संचालक को बेरहमी से पीटते रहे। सूचना पर पहुंची कंकरखेड़ा पुलिस तड़पती हालत में घायल को थाने ले गई। बाद में पुलिस घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंची तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बृहस्पतिवार सुबह गांव के सैकड़ों लोगों, परिजनों और रालोद नेताओं ने पुलिस और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिला अस्पताल में तोड़फोड़ करते हुए जमकर नारेबाजी की। तीन घंटे तक चले बवाल के बाद कई थानों की पुलिस ने मामला संभाला।
विज्ञापन

सरधना थाना क्षेत्र के भलसोना गांव का निवासी प्रदीप कुमार उर्फ बब्लू (35) पुत्र रिछपाल सिंह कंकरखेड़ा क्षेत्र की टिकैत विहार कॉलोनी में अपने मौसा सत्यपाल राठी के मकान में इंटरमीडिएट और बीएससी के छात्रों को कोचिंग देता था। बुधवार शाम प्रदीप को उसके दोस्त आशीष व पुष्पदेव अपनी सेंट्रो कार से ले गए थे। शोभापुर पुलिस चौकी के पास पहले उन्होंने कार में ही बैठकर शराब पी और फिर पास ही एक होटल में खाना खाने के लिए गए। जहां उनका प्रदीप से झगड़ा हो गया। जिसके बाद दोनों दोस्तों ने प्रदीप के  साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन

आरोप है कि दोनों दोस्तों ने प्रदीप को इस कदर बेरहमी से पीटा कि वह सड़क पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोपी पुलिस के सामने से ही फरार हो गए। पुलिस घायल को पहले थाने ले गई और जिला अस्पताल में भर्ती कराने के लिए चिट्ठी बनवाने लगी। रात में करीब 11:30 बजे पुलिस घायल प्रदीप को जिला अस्पताल लेकर पहुंची तो डॉक्टरों ने उे मृत घोषित कर दिया। आधी रात को तीन बजे पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह परिजन सैकड़ों ग्रामीणों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और पुलिस और डॉक्टरों के खिलाफ जमकर बवाल काटा। परिजनों का आरोप है कि थाने में पुलिस ने भी घायल प्रदीप को पीटा था। भीड़ ने गमले और एक बाइक में तोड़फोड़ करते हुए जबरन शव ले जाने की कोशिश की। कंट्रोल रूम पर सूचना के बाद सीओ सरधना ब्रिजेश कुमार, सीओ ब्रह्मपुरी धर्मेंद्र चौहान, इंस्पेक्टर राजेश वर्मा, एसओ देहलीगेट बिरेंद्र यादव, कंकरखेड़ा पुलिस और पीएसी भी जिला अस्पताल पहुंच गई। जहां रालोद नेता राजकुमार सांगवान ने किसी तरह मामला शांत कराया।

तीन घंटे तक चले हंगामे के पुलिस ने शव मोर्चरी भेज दिया। मोर्चरी से शव लेकर जाते समय ग्रामीणों ने नानू पुल पर भी जाम लगा दिया। बाद में पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया। एसओ कंकरखेड़ा यादराम यादव ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर आशीष व पुष्पदेव निवासी डाबका के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed