फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chungmaking in Nanglatashi, communal tension

नंगलाताशी में चाकूबाजी, सांप्रदायिक तनाव

Wed, 24 Apr 2019 03:02 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Wed, 24 Apr 2019 03:02 AM IST
विज्ञापन
Chungmaking in Nanglatashi, communal tension
मेरठ - फोटो : अमर उजाला
नंगलाताशी में कबाड़ी की दुकान के सामने बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। वहीं, कबाड़ी के साथियों ने लोहे की रॉड से युवक का सिर फोड़ दिया। मामला दो समुदाय के बीच होने पर सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया। पुलिस ने किसी तरह मामला संभाला।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव नंगलाताशी निवासी गोपाल चौधरी पुत्र सुमित चौधरी सोमवार देर रात अपने दोस्त तुषार पुत्र दिनेश निवासी सैनिक विहार के साथ बाइक से नंगलाताशी गेट के सामने आया था। उसने नंगलाताशी निवासी कबाड़ी अफसर की दुकान के सामने अपनी बाइक खड़ी कर दी। जिस लेकर कबाड़ी अफसर ने विरोध जता दिया। गोपाल ने दो मिनट में बाइक दुकान के सामने से हटाने की बात कही। आरोप है कि इसको लेकर बहस हो गई और कबाड़ी ने गोपाल के साथ गालीगलौज कर दी और विरोध करने पर मारपीट पर उतर आया। उसने फोन करके अपने साथियों को भी बुला लिया। आरोप है कि सभी ने मिलकर गोपाल की पिटाई कर दी और चाकू व लोहे की रॉड मारकर उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन

गोपाल लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। उसका दोस्त सुमित बीचबचाव के लिए आया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। आरोप है कि इस बीच कबाड़ी के साथी सुमित के गले से सोने की चेन तोड़कर फरार हो गए। वहीं, मामला दो समुदायों के बीच होने की वजह से सांप्रदायिक तनाव हो गया। दोनों पक्ष के दर्जनों लोग आमने-सामने आ गए। सूचना पर इंस्पेक्टर एपी मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायल गोपाल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर का कहना है कि तहरीर के आधार पर कबाड़ी अफसर और उसके साथियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed