फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   chori in meerut

शहर में चोरों का आतंक, लाखों की चोरियां

Mon, 31 Aug 2015 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 31 Aug 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
chori in meerut

शहर में गश्त और चेकिंग के पुलिस के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। चोरों का शहर में आतंक है। शनिवार रात को भी चोरों ने सदर और मेडिकल थाना क्षेत्र में घर और शोरूम से लाखों का सामान और नकदी चोरी कर ली।

विज्ञापन


बोंबे बाजार में शोरूम में चोरी
सदर बाजार थाना क्षेत्र के बोंबे बाजार स्थित सनराइज इनवर्टर एंड इलेक्ट्रिकल्स के शोरूम में शनिवार रात चोरों ने धावा बोल दिया। शोरूम मालिक ठाकुर विजय सिंह ने बताया कि रविवार सुबह साढ़े छह बजे पड़ोसी ने उन्हें फोन कर चोरी की सूचना दी। चोर शोरूम से 30 बैट्री, 25 इनवर्टर और कैश काउंटर में रखे एक हजार रुपये ले गए। पीड़ित के अनुसार चोर करीब आठ लाख का सामान ले गए।
विज्ञापन


शिक्षक के घर का तोड़ा ताला
मेडिकल थाना क्षेत्र हनी गोल्फ कॉलोनी निवासी नवीन शर्मा मुजफ्फरनगर के खतौली प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। शनिवार को वह अपनी पत्नी आभा शर्मा के साथ रक्षाबंधन पर बुलंदशहर के स्याना में अपनी ससुराल गये थे। रात में बदमाशों ने मकान के ताले तोड़कर 30 हजार रुपये, डेढ़ लाख के जेवरात, एलईडी और अन्य सामान चोरी कर लिया। सूचना पर मेडिकल थाना पुलिस और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पीड़ित ने ढाई लाख रुपये से अधिक का सामान चोरी होना बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवानिवृत्त बैंककर्मी के घर में चोरी का प्रयास
वहीं दूसरी घटना भी हनी गोल्फ कॉलोनी में पास के मकान की है। सेवानिवृत्त बैंक कर्मी विनोद अग्रवाल और पत्नी कमलेश शनिवार रात मकान में सोए हुए थे। रविवार सुबह उन्होंने देखा तो कमरों में सारा सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित ने मेडिकल थाने में घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

न्यू शिवलोक कॉलोनी में चोरी
मवाना रोड पर अम्हेड़ा गांव में न्यू शिवलोक कॉलोनी है। यहां महेंद्र यादव का परिवार रहता है। महेंद्र प्रापर्टी डीलिंग करता है। महेंद्र ने बताया कि शनिवार रात वह और उसकी पत्नी मोनिका, बेटा हार्दिक, बेटी मानवी एक कमरे में सोए गए।


करीब तीन बजे चोर मकान के पीछे की ओर से छत के रास्ते में घर में घुस गए। चोरों ने दूसरे कमरे को खंगाल डाला। अलमारी में रखा सात तौले सोना, 300 ग्राम चांदी, दस हजार रुपये, एक चेकबुक, दो प्लॉट के कागजात ले गए। सुबह करीब पांच बजे महेंद्र को चोरी का पता चला। सूचना पर रजपुरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। महेंद्र ने इंचौली थाने में तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed