फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   charam parivartan

धर्म परिवर्तन की कहानी में उलझा तेजाब कांड

Wed, 06 Jul 2016 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Wed, 06 Jul 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
charam parivartan
तेजाब कांड का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
मोहल्ला बंजारान का तेजाब कांड धर्म परिवर्तन की कहानी में उलझ गया है। पुलिस ने मंगलवार को पुलिस ने इस केस के एक आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया। जिसने यह आरोप लगाकर सनसनी फैला दी कि सानिया ने मुझ पर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाया था। इससे इंकार करने पर मुझे इस तेजाब कांड में फंसा दिया। वहीं, फरार अब्दुल कादिर अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन

पुलिस ने दो दिन पूर्व इस केस की आरोपी सानिया को जेल भेज दिया था। घटना में शामिल सोनू उर्फ सूरज पुत्र हरपाल जाटव निवासी सूजड़ू मुजफ्फरनगर और देवबंद निवासी अब्दुल कादिर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित परिजनों ने थाने में हंगामा किया। पीड़ित परिवार ने 48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं होने पर परिवार के साथ आत्मदाह करने की चेतावनी दी तो पुलिस में हड़कंप मच गया। बाद में पुलिस ने सोनू को गिरफ्तार कर लिया।  
विज्ञापन

एसओ फलावदा रामरतन यादव के अनुसार सोनू ने बताया कि उसने शादी का प्रस्ताव रखा था, लेकिन सानिया ने इंकार कर दिया था। उसने बाद में अपने दोस्त अब्दुल कादिर से सानिया की मुलाकात कराई थी। सानिया जब मायके आती थी तो उसकी मुलाकात सोनू से होती रहती थी। सानिया ने सोनू से कहा था कि उसकी ननद शीबा उत्पीड़न करती है। उसे सबक सिखाना है। सानिया ने कहा था कि शक न हो, इसलिए शीबा के साथ शिफा पर भी तेजाब डाल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदला लेने के लिए फंसाया:
सोनू का दावा है कि सानिया उसकी दोस्त है। वह सानिया से मोबाइल पर बात जरूर करता था। लेकिन तेजाब डालने में वह शामिल नहीं था। सानिया ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव डाला था। लेकिन मैंने ऐसा करने से मना कर दिया था। बाद में सानिया की दोस्ती सोनू के दोस्त देवबंद निवासी अब्दुल कादिर से हो गई थी। कादिर सानिया की दूर की रिश्तेदारी में निकला। सोनू ने शादी करने से साफ इंकार किया तो सानिया ने कादिर से शादी करने की बात कही। लेकिन सानिया के परिजनों ने उसकी शादी जबरन फलावदा निवासी शहजाद से करा दी। सोनू ने सानिया पर फर्जी तरह से फंसाने का आरोप लगाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed